धर्म

Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें 9 दिन किन देवियों की होती है पूजा

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है और 4 अक्टूबर तक रहेगी। अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-आराधना की जाएगी। हिंदू मान्यता के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हुए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने का विधान होता है।

इन शुभ मुहूर्त में ही करें घटस्थापना

कलश स्थापना सुबह का मुहूर्त – 06.17 AM – 07.55 AM (26 सितंबर 2022)
कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त – 11:54 AM – 12:42 PM (26 सितंबर 2022)
अवधि – 48 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2022 मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – 04:41 AM – 05:29 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:54 AM – 12:42 PM
विजय मुहूर्त – 02:18 PM- 03:07 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:07 PM – 06:31 PM

कब है महाअष्टमी?

शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन महागौरी की पूजा होती है। कई जगहों पर लोग अष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन करते हैं। इस बार महाअष्टमी 3 अक्टूबर दिन सोमवार को पड़ रही है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार, 2 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 47 मिनट से लेकर अगले दिन सोमवार, 03 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के कारण अष्टमी का व्रत 3 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

कब है नवमी?

अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन ना करने वाले लोग नवमी को यह परंपरा निभाते हैं। इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन होता है। इस बार अश्विन शुक्ल की नवमी तिथि सोमवार, 03 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 37 से लेकर मंगलवार, 04 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. उदिया तिथि के कारण नवमी का पूजन 04 अक्टूबर को ही किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि की तिथि

  • प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 26 सितंबर, सोमवार
  • द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 27 सितंबर, मंगलवार
  • तृतीया (मां चंद्रघंटा): 28 सितंबर, बुधवार
  • चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 29 सितंबर, गुरूवार
  • पंचमी (मां स्कंदमाता): 30 सितंबर, शुक्रवार
  • षष्ठी (मां कात्यायनी): 01 अक्टूबर, शनिवार
  • सप्तमी (मां कालरात्रि): 02 अक्टूबर, रविवार
  • अष्टमी (मां महागौरी): 03 अक्टूबर, सोमवार
  • नवमी (मां सिद्धिदात्री): 04 अक्टूबर, मंगलवार
  • दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन): 5 अक्टूबर, बुधवार

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button