PlayBreaking News

नौतपा का सातवां दिन, छतरपुर का बिजावर 47.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म, पचमढ़ी को छोड़कर पूरे MP में तापमान 40 के पार

Follow on Google News
नौतपा का सातवां दिन, छतरपुर का बिजावर 47.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म, पचमढ़ी को छोड़कर पूरे MP में तापमान 40 के पार
भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के सातवें दिन शुक्रवार को भी भीषण गर्मी रही। छतरपुर जिले का बिजावर 47.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके साथ 12 स्थानों का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी को छोड़कर पूरे प्रदेश में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहा।

इन स्थानों पर चली लू

प्रदेश के सबसे गर्म स्थानों की बात करें तो छतरपुर का बिजावर 47.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, शिवपुरी में तापमान 47 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही खजुराहो में 46.5 डिग्री, दतिया में 46.4 डिग्री, सिंगरौली में 46.3 डिग्री, नौगांव में 46.0 डिग्री, सीधी में 45.8 डिग्री, ग्वालियर में 45.7 डिग्री, सतना में 45.2 डिग्री, कल्याण पुर (शहडोल) में 45.1 डिग्री और दमोह में पारा 45.0 डिग्री दर्ज किया गया। इन जिलों में लू भी चली।

पचमढ़ी में तापमान 40 डिग्री से कम

प्रदेश का एक मात्र पचमढ़ी में पारा 36.6 डिग्री रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। बड़े शहरों को देखें तो भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 43.7 डिग्री, ग्वालियर में 45.7 डिग्री और उज्जैन में तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

कई स्थानों पर लू और हल्की वर्षा की संभावना

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर लू चलने के साथ ही कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल समेत अधिकांश स्थानों पर तेज गर्मी के प्रभाव के चलते जनजीवन पर विपरीत पड़ा। राज्य के कई स्थानों पर 41 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रदेश के रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आसार हैं। इसके साथ ही राज्य के गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुर जिले में भी लू चल सकती है। इन स्थानों को यलो जोन में रखा गया है। दूसरे तरफ पन्ना जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। राज्य के दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, मैहर, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, छतरपुर और टीकमगढ़ इन स्थानों को भी यलो जोन में रखा है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts