🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

DU UG 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, चूक गए तो हाथ से निकल सकती है एडमिशन सीट, इन तारीखों का रखें ध्यान

DU UG Admission 2026 की तीसरी सीट एलोकेशन लिस्ट 8 अगस्त को जारी हो गई है। तीसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्र 11 अगस्त तक सीट एक्सेप्ट कर सकते हैं। कॉलेज 12 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 13 अगस्त तक ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करनी होगी। जानें सीट चेक करने का तरीका और जरूरी तारीखें।
Follow on Google News
DU UG 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, चूक गए तो हाथ से निकल सकती है एडमिशन सीट, इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG Admission 2026 की तीसरी सीट एलोकेशन लिस्ट 8 अगस्त को जारी हो गई है।

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम UG 2026 के तहत तीसरे राउंड की सीट एलोकेशन लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में कॉलेज या कोर्स की सीट मिली है, उन्हें तय समय के अंदर एडमिशन की बाकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

8 से 11 अगस्त तक सीट करें एक्सेप्ट

DU की तीसरी सीट एलोकेशन लिस्ट 8 अगस्त 2026 को जारी की गई है। इस राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवार 8 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अपनी आवंटित सीट को एक्सेप्ट कर सकते हैं। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद संबंधित कॉलेज की ओर से छात्र के आवेदन और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: PU Special : अब AI गुरु-ये है बच्चों का नया ट्यूटर, गणित, निबंध, प्रोजेक्ट और साइंस असाइनमेंट में ले रहे मदद

12 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सीट एक्सेप्ट करने के बाद कॉलेज छात्रों की ओर से जमा किए गए आवेदन और डॉक्यूमेंट की जांच करेगा। कॉलेजों को 12 अगस्त 2026 तक आवेदन को वेरीफाई और अप्रूव करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि वेरिफिकेशन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

13 अगस्त तक जमा करनी होगी फीस

कॉलेज से आवेदन और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को एडमिशन फीस जमा करनी होगी। ऑनलाइन एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त 2026 है। अगर कोई उम्मीदवार तय समय के अंदर सीट एक्सेप्ट नहीं करता या एडमिशन फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द हो सकती है। इसलिए छात्रों को सभी तारीखों का खास ध्यान रखना होगा।

Breaking News

कैसे चेक करें DU Round 3 सीट एलोकेशन?

तीसरे राउंड में कौन सा कॉलेज और प्रोग्राम मिला है, यह जानने के लिए उम्मीदवार DU के एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीट एलोकेशन चेक करने का तरीका:

  • सबसे पहले ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद CSAS UG 2026 Admission Portal पर लॉगिन करें।
  • अब Round 3 Allocation सेक्शन खोलें।
  • अपनी आवंटित सीट, कॉलेज और प्रोग्राम की जानकारी देखें।
  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • सीट एलोकेशन की जानकारी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

CUET स्कोर और कैटेगरी के आधार पर मिली सीट

DU की तीसरे राउंड की सीट एलोकेशन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के CUET स्कोर, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और CSAS फॉर्म में भरी गई कॉलेज-कॉर्स की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है। अगर दो या उससे ज्यादा उम्मीदवारों के CUET स्कोर समान होते हैं, तो टाई-ब्रेकिंग के लिए पहले कक्षा 12वीं के अंकों को देखा जाएगा। अगर इसके बाद भी स्थिति समान रहती है, तो उम्मीदवार की उम्र को आधार बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नशे को ना, शिक्षा को हां... विश्व आदिवासी दिवस पर हजारों युवाओं ने लिया पढ़ेंगे-लड़ेंगे-जीतेंगे का संकल्प

DU में 2.18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी के UG एडमिशन के लिए कुल 2,18,284 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 2,08,043 उम्मीदवारों ने दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी की। अब तक यूनिवर्सिटी की ओर से कुल 93,033 छात्रों को सीट आवंटित की जा चुकी है। इनमें 42,019 पुरुष और 51,014 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार कुल सीट एलोकेशन दर 86.1 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में जिन छात्रों को तीसरे राउंड में सीट मिली है, उन्हें बिना देरी किए सीट एक्सेप्ट करनी चाहिए और वेरिफिकेशन के बाद तय समय सीमा के अंदर फीस जमा कर देनी चाहिए।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts