PlayBreaking News

सीधी में सात छात्राओं से रेप : मैजिक एप से महिला टीचर की आवाज में बात... स्कॉलरशिप का झांसा, ऐसे लड़कियों को बुलाते थे; 3 अरेस्ट

Follow on Google News
सीधी में सात छात्राओं से रेप : मैजिक एप से महिला टीचर की आवाज में बात... स्कॉलरशिप का झांसा, ऐसे लड़कियों को बुलाते थे; 3 अरेस्ट
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आवाज बदलने वाले मैजिक वॉइस एप के जरिये तीन आरोपियों ने 7 से अधिक कॉलेज छात्राओं को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। सभी पीड़िताएं एसटी वर्ग की हैं। चार छात्राओं द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बृजेश सहित राहुल और संदीप को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सुनसान जगह पर बुलाते थे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आवाज बदलने वाले मैजिक वॉइस एप के जरिये कॉलेज छात्राओं को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। आरोपी एप से कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते थे और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर सुनसान जगह बुलाते थे। इतना ही नहीं आरोपी शक के घेरे में ना आएं, इसके लिए छात्राओं को पहले ही बता देते थे कि उन्हें तय स्थान पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा जो उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा। आरोपी उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है।

पीड़िताओं की संख्या बढ़ने की आशंका

पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर मुख्य आरोपी को पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। अभी तक आरोपियों ने 7 छात्राओं से दुष्कर्म की बात कबूली है। हालांकि, पुलिस के अनुसार पीड़िताओं की संख्या बढ़ सकती है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यूट्यूब से ली एप की जानकारी

पुलिस ने बताया कि, मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) अनपढ़ है और पेशे से मजदूर है। उसने यूट्यूब से इस तरह के आवाज बदलने वाले एप की जानकारी ली और मैजिक वायस ऐप को डाउनलोड किया था। 4 छात्राओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। एक पीड़िता ने मुख्य आरोपी के हाथ पर जलने का निशान देखा था, उसी से आरोपी की पहचान हुई।

रंजना मैडम बनकर करते थे कॉल

ब्रजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति ने जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। जिसके बाद रंजना मैडम बनकर छात्राओं को कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, वे ये सब तीन महीने से कर रहे थे। ये भी पढ़ें- स्कूलों में छुट्टियां तो मध्यान्ह भोजन कैसे बंट रहा?
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts