इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP Panchayat Chunav 2022 : जनपद पंचायतों में BJP का दबदबा, CM शिवराज बोले- 121 जनपदों में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने; 43 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

मध्य प्रदेश में जनपद पंचायतों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के आज चुनाव हुए। पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया कि 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं। वहीं 43 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा हुआ। 2 जनपदों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। जबिक, 4 जनपदों में निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए हैं।

121 में भाजपा के अध्यक्ष बने : सीएम

पहले चरण की जनपद पंचायत के अध्यक्षों का परिणाम आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनपद पंचायतों में बीजेपी को अपार सफलता मिली है। 170 जनपद पंचायतों में से 121 में भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। कई जिले तो ऐसे हैं, जहां कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। यह ऐतिहासिक और शानदार सफलता है। इसके लिए मैं जनता जनार्दन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

प्रदेश के 13 जिलों में नहीं बना कांग्रेस का अध्यक्ष

प्रदेश के 13 जिलों में आज हुए चुनाव में 13 जिलों में कांग्रेस एक भी अध्यक्ष नहीं बना पाई। राजधानी भोपाल, रायसेन, इंदौर, बड़वानी, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, झाबुआ, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, दमोह, अलीराजपुर, कटनी में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष बने हैं।

जेल से चलेगी जनपद पंचायत

दमोह जिले के हटा जनपद में पहले जेल से सदस्य का चुनाव जीते इंद्रपाल पटेल और अब जेल से ही जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीते। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे इंद्रपाल देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में जेल में बंद हैं।

आगर में पर्ची से चुना जनपद अध्यक्ष

आगर जनपद अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्ची उठाकर फैसला किया गया। इसमें भाजपा समर्थित धर्मकुंवर अध्यक्ष चुनी गई। कांग्रेस समर्थित पुष्पा कुंवर और बीजेपी समर्थित धर्मकुंवर पिता दूले सिंह भाचाखेड़ी के बीच चुनाव हुआ। 16 जनपद सदस्यों ने वोट डाले, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को 8-8 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार दिनेश सोनी ने गंगापुर के 8 वर्षीय बालक गोपाल से पर्ची उठवाई। जिसमें बीजेपी समर्थित धरमकुवर पिता दुलेसिंह निवासी गांव भाचाखेडी के नाम की पर्ची आने पर रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विजय प्रत्याशी ने बच्चे को 5000 रुपए का इनाम दिया।

फंदा जनपद के सदस्यों ने चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

फंदा में बीजेपी अध्यक्ष निर्वाचित

राजधानी भोपाल की फंदा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद फैसला बुधवार को हो गया। वार्ड-2 से सदस्य प्रमोद राजपूत अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें कुल 25 में से 16 सदस्यों का साथ मिला। यानी, 13 बीजेपी और 3 निर्दलीय सदस्यों ने राजपूत को अध्यक्ष चुन लिया। वे हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के खास समर्थक हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। चुनाव से पहले विधायक शर्मा सभी सदस्यों को CM शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कराने भी ले गए।

बता दें कि फंदा जनपद के 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी समर्थकों ने जीत हासिल की है। वहीं, 6 वार्ड पर कांग्रेस समर्थित जीते हैं। दूसरी ओर 6 सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले थे। 3 सदस्यों ने बीजेपी का साथ दिया। इस तरह राजपूत को 25 में से 16 वोट मिलें।

जनपद सदस्य की हार्ट अटैक से मौत

हार्ट अटैक आने से जनपद पंचायत दतिया के सदस्य की डबरा में मौत हो गई। गिरवर पुत्र रघुवर लोधी (50) निवासी नया खेड़ा थाना बसई बीते दिनों संपन्न हुए जनपद पंचायत दतिया के चुनाव में जनपद सदस्य निर्वाचित हुआ था। बुधवार सुबह भोपाल से डबरा पहुंचे थे। नाश्ता करने के बाद अचानक से उल्टी आने के बाद जनपद सदस्य की मौत हो गई।

इंदौर में कांग्रेस को झटका

कांग्रेस के बहुमत वाली इंदौर जनपद पर भाजपा ने किया कब्जा। विश्वजीतसिंह सिसौदिया (कान्हा) झलरिया जनपद अध्यक्ष बने। 25 सदस्यों वाली जनपद में कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे और भाजपा अल्प मत में थी, लेकिन कान्हा को 14 वोट मिले। , सरला मंडलोई को 11 मत मिले। मतदान के बाद सामने आए परिणाम से कांग्रेस को करारा झटका लगा। सूत्रों का कहना है कि इंदौर में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने क्रास वोटिंग की।

सागर में मंत्री की बहू बनी अध्यक्ष

सागर जिले में पहले चरण में सागर की 6 जनपदों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चल रहे हैं। सागर जनपद पंचायत में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह की बहू सविता सिंह पृथ्वी सिंह को दूसरी निर्विरोध जपं अध्यक्ष चुना गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे हैं पृथ्वी सिंह।वहीं रहली जनपद पंचायत में रश्मि सुरेश कपस्या को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा देवरी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर अनीता विनीत पटैरिया की जीत हुई है। मालथौन जनपद पंचायत अध्यक्ष बुंदेल सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। केसली जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर देवीबाई को चुना गया है। बंडा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए जपं सदस्य वोटिंग कर रहे हैं।

लहार में कांग्रेस का कब्जा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र लहार की दोनों जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। लहार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मीना सिंह और रौन जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरनाम सिंह गुर्जर निर्विरोध चुने गए हैं। भिंड के अटेर जनपद में भाजपा समर्थित कमला देवी शर्मा निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी।

सिलवानी में विधायक के बहनोई बने अध्यक्ष

सिलवानी जनपद अध्यक्ष बने तरुवर सिंह राजपूत। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के बहनोई हैं तरुवर सिंह राजपूत। तरुवर सिंह राजपूत पूर्व में भी सिलवानी के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं, एक बार पुनः जनपद अध्यक्ष बने।

ये बने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

  • छतरपुर जनपद पंचायत में कांग्रेस की ममता चंद्रशेखर तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष बनीं।
  • बाड़ी जनपद अध्यक्ष प्रभा ब्रज गोपाल पटेल चुनी गई।
  • राजनगर में भी निर्विरोध में अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी मंडल अध्यक्ष बमीठा बने।
  • नसरुल्लागंज में जनपद अध्यक्ष बनी बीजेपी की मंजू अवध पटेल।
  • सीहोर जिले की इछावर जनपद में भाजपा प्रत्याशी रेखा जगदीश जनपद पंचायत अध्यक्ष बनी।
  • श्योपुर में भाजपा नेता मूलचंद रावत की पुत्र वधू निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई।
  • भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष का चुनाव जो निर्विरोध जीते।
  • छिंदवाड़ा जिले की तामिया और परासिया जनपद में कांग्रेस का कब्जा। तामिया में तुलसा ईश्वर पर तेति अध्यक्ष बनी। परासिया जनपद में आशा अशोक आम्रवंशी अध्यक्ष बनी।
  • मुरैना जिले की पोरसा जनपद अध्यक्ष अनुराधा तोमर भाजपा समर्थित निर्विरोध चुना गया।
  • लक्ष्मी नारायण सिंह यादव भितरवार में बने अध्यक्ष।
  • रोन में हरनाम सिंह जनपद अध्यक्ष निर्वाचित।

सेंधवा जनपद में हंगामा

बड़वानी जिले की सेंधवा जनपद में चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के आपस में मतभेद होने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दोनों दलों के नेता-कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौजूद पुलिस बल ने भीड़ को खदेड़ा। दोनों ही राजनीतिक दल के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ सेंधवा जनपद के बाहर जमे हुए हैं। मौके पर सेंधवा एसडीएम, तहसीलदार, टीआई व पुलिसबल मौजूद है।

पहले चरण में यहां हुआ चुनाव

  • भोपाल- फंदा
  • इंदौर- इंदौर, महू
  • राजगढ़- राजगढ़, जीरापुर, ब्यावरा
  • रायसेन- सिलवानी, बाड़ी, उदयपुरा, गैरतगंज
  • सीहोर- सीहोर, नसरुल्लागंज, इछावर
  • विदिशा- बासौदा, विदिशा, सिरोंज, नटरेन
  • खरगोन- भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव, महेश्वर, बड़वाह
  • खण्डवा- खण्डवा, हरसूद, किल्लोद, खालवा
  • धार- निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावर, गंधवानी, उमरबन
  • झाबुआ- पेटलावद, थांदला, झाबुआ
  • बुरहानपुर- बुरहानपुर
  • अलीराजपुर- भावरा, कटिठवाड़ा, अलीराजपुर
  • बड़वानी- सेंधवा, पानसेमल, ठीकरी, राजपुर
  • ग्वालियर- मुरार, भितरवार
  • गुना- गुना, बमोरी, राघौगढ़
  • शिवपुरी- खनियाधाना, बदरवास, पिछोर, नरवर
  • अशोनगर- अशोकनगर, ईसागढ़
  • दतिया- दतिया, सेवड़ा
  • जबलपुर- सिहोरा, जबलपुर, मझौली, पाटन
  • छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरबाड़ा, परासिया, बिछुआ
  • सिवनी- सिवनी, बरघाट, तखनादौर, घंसौर
  • बालाघाट- बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी, लांजी
  • मण्डला- बिछिया, मवई, नैनपुर, घुघरी, मोहगांव
  • डिण्डौरी- शाहपुरा, मेहदवानी, डिण्डौरी, अमरपुर
  • नरसिंहपुर-नरसिंहपुर, चावरपाठा, करेली
  • कटनी- विजयराघवगड़, ढीमरखेड़ा, बड़वारा
  • उज्जैन- बड़नगर, उज्जैन, खाचरौद
  • नीमच- नीमच, जावद
  • रतलाम- आलोट, सैलाना, बाजना
  • शाजापुर- शजापुर, मोमन बड़ौदिया
  • आगर मालवा- बड़ौद, आगर
  • मंदसौर- मंदसौर, सीतामऊ, भानपुरा
  • देवास- कन्नौद, बागली, देवास
  • सागर- सागर, रहेली, केसली, मालथौन, देवरी
  • छतरपुर- छतरपुर, राजनगर, बड़ामलहरा, बकस्वाहा
  • दमोह- दमोह, पथरिया, जवेरा, हटा
  • टीकमगढ़- बददेवगढ़, टीकमगढ़
  • निवाड़ी- निवाड़ी
  • पन्ना- पन्ना, अजयगढ़, गुन्नौर
  • रीवा- हनुमना, मऊगंज, नईगढ़ी, रीवा, रायपुर कर्चुलियान
  • सिंगरौली- बैढ़न, देवसर
  • सीधी- सिहावल, कुसमी, रामपुर, मझगवा, सुहावल, उचहेरा, नागौद
  • नर्मदापुरम- सोहागपुर, केसला, सिवनी मालवा, पिपरियां
  • बैतूल- बैतूल, आमला, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, मुलताई
  • हरदा- हरदा, टिमरनी
  • शहडोल- सोहागपुर, ब्यौहरी, जयसिंह नगर
  • उमरिया- उमरिया, मानपुर
  • अनूपपुर- पुष्पराजगढ़, जैतपुरी
  • भिण्ड- महोना, लहार, अटेर
  • श्योपुर- श्योपुरकलां, कराहल
  • मुरैना- अम्बाह, पोरसा, मुरैना, जौरा

ये भी पढ़ें: MP Panchayat Election 2022 : 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्‍यक्ष-उपाध्‍यक्ष का चुनाव, कार्यक्रम जारी; कलेक्टरों को दी ये जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button