MP Panchayat Chunav Results : 312 जनपद अध्यक्षों को लेकर BJP-कांग्रेस के अपने-अपने दावे, CM शिवराज बोले- 226 जनपदों में भाजपा के अध्यक्ष जीते; कांग्रेस का दावा- 167 जनपदों में जीते

भोपाल। मप्र में जनपद पंचायतों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका है। प्रदेश की 312 जनपदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के चुनाव हुए हैं। इस पर बीजेपी का दावा है कि प्रदेश की 312 जनपदों में से 226 पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं का दावा है कि 167 जनपदों में कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा बढ़ा-चढ़ाकर दावे कर रही है।
भाजपा ने दावा किया है कि आज दूसरे चरण में 142 में 102 पर भाजपा, 29 पर कांग्रेस, 11 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। मंदसौर जिले की गरोठ जनपद पंचायत पर कोर्ट से स्टे होने की वजह से चुनाव नहीं हुआ।
बैरसिया में बीजेपी की लता कुबेर सिंह गुर्जर निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई।[/caption]
74 फीसदी जनपदों पर भाजपा की जीत : वीडी शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 313 जनपदों में से 226 जनपदों पर भाजपा की विजय हुई है, यानि 74 फीसदी जनपदों पर भाजपा की विजय हुई है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।मप्र में कुल जनपद पंचायतें - 313
- अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के चुनाव हुए - 312 (मंदसौर की गरोठ जनपद में कोर्ट से स्टे है)
- भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने - 226
- कांग्रेस समर्थक अध्यक्ष बने - 64
- अन्य व निर्दलीय अध्यक्ष बने - 22
सीएम बोले- निर्दलीय जीतने वालों में भाजपा समर्थित हैं
जनपद पंचायत के अध्यक्षों का परिणाम आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। 313 में से 226 से ज्यादा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाजपा के जीते हैं। निर्दलीय जीत दर्ज करने वालों में भी भाजपा समर्थित हैं। त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनाव में जनपद स्तर पर यह भारतीय जनता पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैं सभी मतदाता भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। चुने हुए जनपद अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी को जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना है।
सागर में कांग्रेस क्लीन स्वीप
सागर की सुरखी विधानसभा में दोनों जनपद पर बीजेपी निर्विरोध निर्वाचित। मंत्री गोविंद सिंह की विधानसभा सीट में बीजेपी ने कांग्रेस को किया क्लीन स्वीप। जैसीनगर और राहतगढ़ जनपद पंचायत में बीजेपी के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।छिंदवाड़ा में 6 सीटों पर भाजपा
छिंदवाड़ा के 11 जनपद में 6 पर भाजपा की जीत। भाजपा छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा, बिछुआ, सौसर, मोहनखेड़, जुन्नारदेव और चौरई जनपद में विजय हुई। कमलनाथ का गृह क्षेत्र शिकारपुर, मोहखेड़ जनपद में आता है और वहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार कृष्णा डिगरसे जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं।- सतना के पूर्व सीएसपी वीडी पांडेय की पत्नी रेणु पांडेय ने रीवा की जवा जनपद के अध्यक्ष पद पर दर्ज की। वे 15 मतों के बड़े अंतर से जीतीं हैं।
- मैहर जनपद अध्यक्ष पद पर आकांक्षा विनोद लोधी जीतीं, विधायक नारायण त्रिपाठी समर्थित प्रत्याशी है आकांक्षा।
- डबरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रवेश मेहताब सिंह गुर्जर निर्वाचित हुई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी से 7 वोटों से जीत दर्ज की।
- बीना जनपद में 15 भाजपा और 5 कांग्रेस का कब्जा। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा समर्थक उषा राय बनीं जनपद अध्यक्ष।
- रतलाम जनपद पंचायत बीजेपी की साधना जायसवाल 1 वोट से जीतीं।
- कसरावद में समर्थक सारिका राजेश बागदारे बनी जनपद अध्यक्ष।
सीहोर जिले में भाजपा बरकरार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की बुधनी जनपद पंचायत पर भाजपा का कब्जा बरकरार। महेंद्र शर्मा शाहगंज निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित। वहीं आष्टा जनपद पंचायत में दीक्षा सोनू गुणवान चुनाव जीत गई है। सीहोर जिले की 5 जनपद पंचायत सीहोर, नसरुल्लागंज, इछावर, आष्टा, बुधनी पर भाजपा का कब्जा हो गया है।इन जनपदों के अध्यक्ष निर्वाचित
- अर्पित अवस्थी -रीठी जनपद, कटनी
- रुचि पुष्पेंद्र ठाकुर- बेगमगंज, रायसेन
- प्रीति चौकसे- औबेदुल्लागंज , रायसेन
- ममता बाई महाराज सिंह- कुरवाई, विदिशा
- सीमा बाई कलावत- लटेरी, विदिशा
- वर्षा दिलीप रावत- घाटीगांव, ग्वालियर
- भरत सिंह चौहान- कोलारस, शिवपुरी
- पुष्पेंद्र जसवंत जाटव- करेरा, शिवपुरी
- कृष्णा सूर्यवंशी - महिदपुर, उज्जैन
- कॉमेडी बाई- मनासा, रतलाम
- पिंकी राजपाल सिंह- सुसनेर, आगर-मालवा
- केसरबाई- नलखेड़ा, आगर-मालवा
- भूपेंद्र चौकसे- नर्मदापुरम, नर्मदापुरम
- सावित्री बाई- माखननगर, नर्मदापुरम
बैरसिया में बीजेपी की लता कुबेर सिंह गुर्जर निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई।[/caption]




















