PlayBreaking News

MP Lok Sabha Elections 2024 : बैतूल में दोपहर 3 बजे तक 67.93% वोटिंग, पोलिंग पार्टी की बस में आग लगने से जली थीं EVM; दोबारा हो रहा मतदान

Follow on Google News
MP Lok Sabha Elections 2024 : बैतूल में दोपहर 3 बजे तक 67.93% वोटिंग, पोलिंग पार्टी की बस में आग लगने से जली थीं EVM; दोबारा हो रहा मतदान
मुलताई। मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय सीट की मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों पर एक बार फिर से वोटिंग हो रही है। इन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 67.93 प्रतिशत वोटिंग हुई। अब तक 3037 में से 2063 मतदाता वोट डाल चुके हैं। इनमें 1044 पुरुष और 1019 महिलाएं हैं। 7 मई को 3037 में से 2326 ने मतदान किया था। दरअसल, 7 मई को चुनाव कराकर लौट रही बस में आग लग गई थी, जिसमें मतदान सामग्री जल गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां पर दोबारा मतदान करने के लिए आदेश दिया था।

इन केंद्रों पर हो रही वोटिंग

मुलताई के मतदान केंद्र 275 रजापुर में शासकीय हाईस्कूल, 276 डूडर रैय्यत में राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय, कुंडा रैय्यत में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन और 280 चिखलीमाल शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के अंडर सेक्रेटरी संदीप कुमार ने बुधवार (8 मई) को फिर से वोटिंग कराने के लिए आदेश जारी किए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया था कि, विधानसभा क्रमांक 129-अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र क्रमांक 275-राजापुर, क्र. 276-दूदर रैयत, क्र. 279-कुंडा रैयत एवं क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई (शुक्रवार) को फिर से मतदान कराने के आदेश दिए हैं। यह मतदान 10 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 10 मई को सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 9 मई को रवाना होंगे। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जाएगी। 7 मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी। EVM मशीनों को नुकसान पहुंचने के कारण रीपोलिंग करने का फैसला लिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत् प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए थे। पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों सहित प्रेक्षकों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल को दिए थे। जिसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी।

MP की 9 सीटों पर हुई वोटिंग

मतदान कर्मचरियों और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को लाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत 7 मई को मध्य प्रदेश की 9 सीटों- मुरैना, भिंड (एससी-आरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (एसटी-आरक्षित) पर वोट डाले गए। राज्य के कुल 29 निर्वाचन क्षेत्रों में से 12 सीटों के लिए मतदान 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हुआ था, 7 मई को तीसरे चरण में 9 सीटों पर वोटिंग हुई और बाकी आठ सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा।

तीसरे चरण में 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में शाम 6 बजे तक 66.12 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) और दिग्विजय सिंह (कांग्रेस), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कुल 127 उम्मीदवार मैदान में थे। पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर 66.63% मतदान दर्ज किया गया था। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बार अपने गृह क्षेत्र गुना से चुनाव लड़ा। शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह ने क्रमशः विदिशा और राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा।
सीट वोटिंग %
बैतूल 69.68%
भिंड 52.91%
भोपाल 60.99%
गुना 69.34%
ग्वालियर 58.86%
मुरैना 55.77%
राजगढ़ 72.99%
सागर 62.06%
विदिशा 70.35%
कुल वोटिंग 66.12%
ये भी पढ़ें- VIDEO : बैतूल में मतदान कर्मियों को ला रही बस में लगी आग, EVM मशीनों को हुआ नुकसान; लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव : 9 सीटों पर 66.05% मतदान, राजगढ़ में 75%
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts