MP News :मंदसौर में CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली ट्रॉली; सामने आया VIDEO

Follow on Google News
मंदसौर में CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने संभाली ट्रॉली; सामने आया VIDEO
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हॉट एयर बैलून एक्टिविटी में शामिल हुए, लेकिन तेज हवा की वजह से बैलून उड़ान नहीं भर सका और इसके निचले हिस्से में आग लग गई। हालांकि, सुरक्षा गार्ड्स की सतर्कता और कर्मचारियों की तत्परता से मुख्यमंत्री समेत सभी सवार सुरक्षित रहे। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    हॉट एयर बैलून में कैसे लगी आग

    एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह 6 से 7:30 बजे तक हवा की रफ्तार 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। हॉट एयर बैलून को उड़ाने के लिए हवा की गति जीरो होनी चाहिए। आग लगने के बावजूद सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से लागू किए गए। कलेक्टर अदिति गर्ग ने स्पष्ट किया कि किसी तरह की चूक नहीं हुई और सीएम केवल एयर बैलून का निरीक्षण करने गए थे।

    हवा की तेज गति और बैलून के झुकने से नीचे आग लग गई। मौके पर सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सीएम समेत सभी को सुरक्षित नीचे उतारा। आग को तुरंत बुझाया गया और कोई बड़ा हादसा टल गया।

    Twitter Post

    सीएम ने बोटिंग का भी लिया आनंद

    सीएम ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। रात में हिंगलाज रिसोर्ट में ठहरे और चंबल डैम के बैक वाटर एरिया में क्रूज और बोटिंग का आनंद लिया। शनिवार सुबह उन्होंने बोटिंग और बाइक बोट राइड की। इसके बाद एयर बैलून स्थल पर पहुंचे।

    सीएम का बयान

    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि, गांधीसागर का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। उन्होंने कहा, "कहां विदेश जाना? यहीं पर सब कुछ है। पर्यटक यहां आकर प्राकृतिक और वन्यजीव संपदा का आनंद ले सकते हैं।"

    सीएम ने बोटिंग, बाइक बोट और टेंट सिटी का अवलोकन किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां पर्यटन को बढ़ावा देंगी और प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts