Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीएम हाउस में चमकी छतरपुर की ‘क्रांति’:सीएम ने किया विश्व विजेता क्रिकेटर का सम्मान, पिता की बहाली और छतरपुर में बनेगा स्टेडियम

सीएम ने किया विश्व विजेता क्रिकेटर का सम्मान, पिता की बहाली और छतरपुर में बनेगा स्टेडियम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति सिंह गौड़ का सम्मान किया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सीएम यादव ने क्रांति को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी उनके माता-पिता और कोच का अभिनंदन किया।

    सीएम ने इस दौरान घोषणा की कि क्रांति के पिता मुन्ना सिंह गौड़, जो पुलिस विभाग में निलंबित चल रहे हैं, जल्द बहाल किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि छतरपुर में विश्व स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा ताकि वहां से और भी खिलाड़ी आगे बढ़ें।

    Twitter Post

    15 नवंबर को जबलपुर में होगा बड़ा सम्मान समारोह

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले जनजातीय गौरव दिवस (15 नवंबर) को जबलपुर में क्रांति सिंह गौड़ के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा- छतरपुर की धरती से नई-नई ‘क्रांतियां’ उभरें, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

    खेल मंत्री ने परिवार और कोच को किया सम्मानित

    कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, माता नीलम गौड़ और कोच राजीव बिल्थरे को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कई युवा खिलाड़ी भी मौजूद थे जिन्होंने क्रांति से उनकी तैयारी, फिटनेस और वर्ल्ड कप अनुभव से जुड़े सवाल पूछे।

     क्रांति बोलीं- पीएम से मिलना यादगार पल 

    सम्मान समारोह के दौरान जब सेलिंग खिलाड़ी नैंसी वर्मा ने क्रांति से पूछा कि “प्रधानमंत्री से मिलकर कैसा लगा?” तो क्रांति मुस्कुराईं और बोलीं- मेरे बड़े भाई प्रधानमंत्री को बहुत मानते हैं। उनसे मिलकर मैंने यह बात बताई। पीएम ने कहा कि हमें वर्तमान में रहना चाहिए, और मैं यही फॉर्मूला अपनाती हूं।

    कोच ने साझा किया फिटनेस मंत्र

    क्रांति के कोच राजीव बिल्थरे ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए फिटनेस सबसे ज़्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि जितनी फिटनेस होगी, उतनी ही स्किल बनी रहेगी। इस पर सीएम यादव ने कोच से पूछा कि खिलाड़ियों को योग से कैसे जोड़ा जा सकता है ताकि उनका प्रदर्शन और बेहतर हो सके।

    सम्मान के बाद छतरपुर रवाना हुईं क्रांति

    कार्यक्रम के बाद क्रांति सिंह गौड़ भोपाल से अपने गृह जिले छतरपुर रवाना हुईं। वहां उनका अभिनंदन समारोह, तुलादान और स्वागत जुलूस आयोजित किया गया है। गुलगंज स्थित चौपरिया सरकार मंदिर में दर्शन करने के बाद वह शाम करीब 4:30 बजे अपने गांव घुवारा पहुंचेंगी, जहां ग्रामीणों ने उनके लिए भव्य स्वागत की तैयारी की है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts