MP में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया, जिलों में हुआ झंडावंदन, सीएम ने ली परेड की सलामी 

Follow on Google News
MP में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया, जिलों में हुआ झंडावंदन, सीएम ने ली परेड की सलामी 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। देशभर के साथ मध्यप्रदेश में भी शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा, उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। राजधानी से लेकर जिला मुख्यालयों तक ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष आयोजन हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में लाल परेड मैदान पर ध्वजारोहण किया और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा- “जो जैसा, उसके साथ वैसा ही हुआ।”

    भोपाल में सीएम ने किया ध्वजारोहण

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। इस दौरान लाल परेड मैदान तिरंगे के रंगों से जगमगा रहा। विधानसभा भवन, ऐतिहासिक स्थलों और सरकारी इमारतों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

    Twitter Post

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन किया। नगर निगम कार्यालय आईएसबीटी में महापौर मालती राय ने ध्वजारोहण किया, जबकि नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराया।

    Twitter Post

    इंदौर में महापौर साइकिल से पहुंचे

    इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वतंत्रता दिवस पर साइकिल से सिटी बस कार्यालय पहुंचे और ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह आरएपीटीसी ग्राउंड पर हुआ, जहां कलेक्टर आशीष सिंह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। पहली बार सीएम का संदेश भोपाल से लाइव प्रसारित किया गया।

    Twitter Post

    17 दलों की परेड में सीमा सुरक्षा बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, यातायात पुलिस और अन्य दल शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया।

    ग्वालियर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झांकी बनी आकर्षण

    ग्वालियर में एसएएफ मैदान पर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह का मुख्य आकर्षण पहलगाम हमले और उसके बाद भारत की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की जीवंत झांकी रही, जिसे स्कूली बच्चों ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। इसने दर्शकों में देशभक्ति और गर्व की भावना को और प्रबल कर दिया।

    जबलपुर में डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण

    जबलपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। हाईकोर्ट भवन में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने तिरंगा फहराया। पश्चिम मध्य रेलवे, विद्युत मंडल, मेडिकल कॉलेज समेत सभी सरकारी संस्थानों में भी समारोह आयोजित किए गए।

    उज्जैन में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

    उज्जैन के दशहरा मैदान में जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया। पुलिस परेड के बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

    एमपी में स्वतंत्रता दिवस की झलक...

    Twitter Post
    Twitter Post
    Twitter Post
    Twitter Post
    Twitter Post
    Twitter Post
     
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts