मुरैना में हादसा :नदी में टेंट के कपड़े धोते समय 3 युवक बहे, एक की मौत, एक सुरक्षित, एक लापता

मुरैना जिले के कैलारस तहसील में नेपरी पुल के पास नदी में टेंट के कपड़े धो रहे तीन युवक अचानक तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दूसरे युवक लोकेंद्र धाकड़ का शव बरामद हुआ है। तीसरा युवक भोला जाटव अब भी लापता है, जिसकी तलाश गोताखोरों की मदद से जारी है।
नदी में टेंट के कपड़े धोते समय 3 युवक बहे, एक की मौत, एक सुरक्षित, एक लापता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुरैना। जिले के कैलारस तहसील में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। क्वारी (कुंवारी) नदी में टेंट के कपड़े धो रहे तीन युवक अचानक तेज बहाव में फंस गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई, एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि तीसरा अभी भी लापता है। घटना के बाद मौके पर प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।

    तेज बहाव में बह गए तीन युवक

    नेपरी पुल के पास क्वारी नदी में तीन युवक टेंट का कपड़ा धो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बहाव के कारण वे गहराई की ओर खिंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव प्रयास शुरू किए और एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि लोकेंद्र धाकड़ नामक युवक का शव रेस्क्यू के दौरान बरामद किया गया।

    Twitter Post

    गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    हादसे में भोला जाटव नाम का युवक अभी तक लापता है। गोताखोरों और SDRF टीम की मदद से उसकी तलाश जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पुल पर खड़े होकर रेस्क्यू प्रक्रिया को देख रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

    तहसीलदार नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन युवक नदी में टेंट के कपड़े धोने पहुंचे थे। अचानक तेज बहाव के कारण वे गहरे पानी में चले गए। एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया जबकि दो डूब गए। खोजबीन के दौरान लोकेंद्र धाकड़ का शव मिल गया है और तीसरे युवक भोला जाटव की तलाश की जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts