PlayBreaking News

भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत :मुस्लिम बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर भागा, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भोपाल में मॉडल की रहस्यमयी मौत ने सनसनी फैला दी है। मुस्लिम बॉयफ्रेंड के फरार होने और शरीर पर मिले चोटों के निशानों ने केस को हत्या की दिशा में मोड़ दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं परिजन भी हत्या के आरोप लगा रहे हैं।
Follow on Google News
मुस्लिम बॉयफ्रेंड अस्पताल में छोड़कर भागा, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार तड़के एक 27 वर्षीय मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को उसका बॉयफ्रेंड भैंसाखेड़ी स्थित अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    मृतका की पहचान खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से भोपाल में मॉडलिंग कर रही थी। परिवार ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

    Twitter Post

    अस्पताल में छोड़कर भाग गया बॉयफ्रेंड

    पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह इंदौर रोड स्थित भैंसाखेड़ी इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में एक युवक ने लड़की को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लड़की को मृत घोषित किया। इसी बीच युवक अस्पताल से फरार हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी कबीर नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

    प्राइवेट पार्ट में भी चोटें

    पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निरीक्षण में खुशबू के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। कंधे, चेहरा और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। परिजनों का कहना है कि लड़की को बेरहमी से पीटा गया और उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Uploaded media

    लिव-इन में रह रही थी खुशबू

    पुलिस ने बताया कि खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा पिछले कुछ महीनों से कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 3 दिन पहले कासिम ने मृतका की मां को कॉल कर बताया था कि वह मुसलमान है, लेकिन खुशबू उसके साथ सुरक्षित है और वे दोनों उज्जैन जा रहे हैं। मृत युवती की मां लक्ष्मी अहिरवार ने आरोप लगाया कि कासिम ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।

    Uploaded media

    मॉडलिंग कर रही थी खुशबू 

    खुशबू मूल रूप से मंडीबामोरा की रहने वाली थी और तीन साल से भोपाल में रह रही थी। बीए फर्स्ट ईयर के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह लोकल ब्रांड्स के लिए काम करती थी और सोशल मीडिया पर ‘डायमंड गर्ल’ नाम से एक्टिव थी। इंस्टाग्राम पर उसके 12 हजार फॉलोअर्स हैं।

    मां ने कहा- बेटी की बेरहमी से हत्या की 

    खुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार ने कहा कि बेटी के शरीर पर चोटों के निशान हैं, चेहरा सूजा हुआ है और प्राइवेट पार्ट पर भी चोटें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया और उसकी हत्या कर दी गई। परिजन मौके पर पहुंचकर कासिम की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

    कबीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कासिम फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts