ग्वालियर। शहर के जनकगंज इलाके में नाबालिग छात्रा से रेप के बाद प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। लड़की 13 साल की है और 8वीं में पढ़ती है। मार्च महीने में वह गोल पहाड़िया इलाके में अपनी नानी के घर आई थी। यहां एक परिचित लड़का घुमाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ी और जांच कराई तो घटना का पता चल सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शहर के राजा गैस गोदाम के पास रहने वाली नाबालिग लड़की पास मार्च 2021 में अपनी नानी के घर (गोल पहाड़िया इलाका) में रहने के लिए गई थी। यहां पड़ोस में रहने वाले आकाश जाटव से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले छात्रा जब कोचिंग जा रही थी तो रास्ते में आकाश मिला। वह घुमाने के बहाने गुप्तेश्वर पहाड़ी के पीछे सुनसान जंगल में ले गया। यहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
चंदा मांगने के बहाने घर में घुसे और 15 साल की लड़की से गैंगरेप किया, वीडियो भी बनाया
उल्टी और पेट दर्द से परेशान थी लड़की
हाल ही में दो दिन से लड़की को उल्टी और पेट में दर्द हो रहा था। पेट का साइज भी बढ़ गया था। इस पर मां उसे चेक कराने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची। यहां जांच में पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है। मां ने पूछा तो उसने बताया घटना के बारे में बता दिया। मामले में जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।