MP:मंदसौर में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की कीमत पर निकाली ‘शव यात्रा’

मंदसौर में प्याज के गिरते दामों से परेशान किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बैंड-बाजों के साथ प्याज की अर्थी निकालकर ‘शव यात्रा’ निकाली और शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। उनका आरोप है कि प्याज की लागत भी उन्हें नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।
Follow on Google News
मंदसौर में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, प्याज की कीमत पर निकाली ‘शव यात्रा’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान प्याज की घटती कीमतों को लेकर सड़कों पर उतर आए। कुदरत के कहर से पहले ही बुरी तरह प्रभावित प्याज की फसल अब महज 1 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जिससे लागत भी नहीं निकल पा रही। सरकार से मदद की उम्मीद खो चुके किसानों ने विरोध जताने के लिए प्याज की 'शव यात्रा' निकाली और मांग की कि फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए। इस प्रदर्शन को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने भी राज्य सरकार को निशाने पर लिया है।

    प्याज के गिरते दामों से परेशान किसान

    मंदसौर के ग्राम धमनार में प्याज के घटते दामों से किसान बेहद परेशान हैं। महज 100 रुपए प्रति कुंतल यानी 1 रुपये किलो प्याज बिकने के कारण लागत भी पूरी नहीं निकल पा रही है। किसानों का कहना है कि इस हालात में न तो मुनाफा हो रहा है और न ही कटाई और मंडी तक ले जाने का खर्च निकल पा रहा है।

    शव यात्रा के जरिए जताया विरोध

    किसानों ने विरोध स्वरूप प्याज की अर्थी सजाकर बैंड बाजों के साथ शव यात्रा निकाली और शमशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार किया। उनका मकसद सरकार तक यह संदेश पहुंचाना था कि उन्हें फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

    किसानों की मांग

    किसान चाहते हैं कि सरकार प्याज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करे और निर्यात बढ़ाकर उन्हें नुकसान से बचाए। किसान देवी लाल और बद्री लाल धाकड़ ने बताया कि पिछले साल प्याज का दाम 3-4 हजार रुपए प्रति क्विंटल था, लेकिन इस साल महज 100 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। किसान अपनी फसल को बच्चों की तरह पालते हैं और उचित मूल्य न मिलने पर उनका नुकसान बहुत बड़ा हो रहा है।

    प्रशासन ने लिया संज्ञान

    मौके पर तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत भी पहुंचे और किसानों का ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतें सरकार तक पहुंचाई जाएंगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts