क्रिकेटखेल

ICC Awards 2021: भारत की स्मृति मंधाना बनीं साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर, पाक खिलाड़ियों का रहा दबदबा

आईसीसी ने साल 2021 के बेस्ट खिलाडियों के नाम का एलान किया है। इस अवार्ड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं, भारत की लाज स्मृति मंधाना ने बचाई है। स्मृति मंधाना साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनीं गई है।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd ODI : टीम इंडिया को केपटाउन में सालों से नहीं मिली हार, अफ्रीका में तीसरी बार क्लीन स्वीप टालना चाहेगा भारत

मंधाना ने दूसरी बार अवॉर्ड किया अपने नाम

स्मृति मंधाना ने दूसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले वह 2018 में भी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी रह चुकी हैं। मंधाना ने 2021 में 22 इंटरनेशनल मैच खेले थे और 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। मंधाना के आलावा और कोई भी भारतीय खिलाड़ी ICC अवॉर्डस में अपना जलवा नहीं दिखा पाया।

क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने शाहीन शाह

पुरुष वर्ग में आईसीसी ने पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। शाहीन ने साल 2021 में तीनों प्रारूपों में कुल 36 इंटरनेशनल मैच खेले और 22.20 की औसत से कुल 78 विकेट लिए। पाकिस्तान ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत को मात दे इतिहास रचा था। इसमें शाहीन ने बड़ा रोल निभाया था।

टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपना जलवा बिखेरा है और उन्हें साल 2021 के लिए टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में गिने जाने वाले रूट ने पिछले साल 15 टेस्ट मैच खेले और 1708 रन बनाए। उन्होंने छह शतक भी जमाए। उनका मुकाबला 4 बड़े खिलाड़ियों से था जिनमें आर. अश्विन भी थे।

वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आईसीसी ने पुरुष वर्ग में साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना है। 2021 में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बल्ले से छह मैचों में 405 रन निकले थे। इस दौरान उनका औसत 67.50 का रहा। बाबर ने पिछले साल दो शतक भी जमाए।

वुमन वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर

महिला वर्ग में आईसीसी ने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज लीजेल ली को साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना है। उन्होंने भारत के खिलाफ 132 रनों की पारी खेली जो उनकी बेस्ट पारी है। लीजेल ने बीते साल 11 मैचों में 90.28 की औसत से 632 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक पांच अर्धशतक जमाए थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 Mega Auction : ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, जानें किन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़

मलान को इमरजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना

साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज यानेमन मलान को आईसीसी ने पुरुष वर्ग में इमरजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है। इस खिलाड़ी ने 17 इंटरनेशनल मैचों में 47.66 की औसत से 715 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले।

रिजवान ने जीता खिताब

आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ दमदार पारी खेलने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आईसीसी ने साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर के तौर पर चुना है। इस बल्लेबाज ने पिछले साल 29 मैचों में 1326 रन बनाए वो भी 73.66 की औसत से। उन्होंने एक शतक भी जमाया था।

ये भी पढ़ें- भारत में होगा IPL 2022: मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले, दर्शकों की नहीं होगी एंट्री

संबंधित खबरें...

Back to top button