Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में रविवार को 6 घंटे बिजली कटौती, 35 इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल में रविवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 35 इलाकों में 6 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गोविंदपुरा, अशोक नगर, शिव नगर, देवकी नगर, लालघाटी, कोहेफिजा रोड, लखेरापुरा, रेत घाट समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। देखें पूरी लिस्ट और पहले निपटा लें जरूरी काम।
भोपाल में रविवार को 6 घंटे बिजली कटौती, 35 इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
भोपाल में रविवार को 6 घंटे बिजली कटौती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से इन इलाकों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह से शाम तक करीब 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगी बिजली बंद

पहले चरण में गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, चंबल कॉलोनी, शालीमार कॉम्पलेक्स, अशोका इन्क्लेव, बाग दिलकुशा और पुल बोगदा समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Breaking News

पुराने शहर के कई इलाकों में भी असर

दूसरे चरण में नवाब कॉलोनी, शिव नगर फेस-1, 2, 3 और 4, देवकी नगर, पन्ना नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लालघाटी, बरेला गांव और कोहेफिजा रोड में बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा नक्कार खाना, तहसील रोड, मालीपुरा, पीरगेट चौराहा, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा, नीम रोड, इमामी गेट, रेत घाट, सिंधी मार्केट, अलीगंज, चौकी इमामबाड़ा, नूरमहल रोड और कुम्हारपुरा समेत आसपास के इलाकों में भी सप्लाई प्रभावित होगी।

जरूरी काम पहले निपटा लें

मेंटेनेंस के चलते बिजली बंद रहने के दौरान पानी की मोटर, घरेलू उपकरण और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए लोगों को सलाह है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें और मोबाइल, इन्वर्टर समेत जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts