नरसिंहपुर में लोकायुक्त कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर पकड़ाया, इस काम के बदले मांगे थे किसान से रुपए

नरसिंहपुर में लोकायुक्त कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर पकड़ाया, इस काम के बदले मांगे थे किसान से रुपए
नरसिंहपुर। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को नरसिंहपुर में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई नागेंद्र सिंह ने किसान से बिल कम करने और केस को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

क्या है मामला ?

दरअसल, नरसिंहपुर विद्युत विभाग के ग्रामीण जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सिंह ने मगरधा निवासी किसान केदार पटेल से बिल कम करने और बिजली चोरी करने के केस को रफा-दफा करने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। किसान ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से कर दी।
देखें वीडियो....

इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ा

जांच में शिकायत सही पाई जाने के बाद लोकायुक्त की टीम नरसिंहपुर पहुंची। जहां पर ग्रामीण जूनियर इंजीनियर नागेंद्र सिंह को 10 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के सांगली में हादसा : नहर में गिरी ऑल्टो कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts