जबलपुरमध्य प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा; देखें VIDEO

मप्र में आए दिन जंगली जानवर तेज रफ्तार वाहनों के शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में सिवनी जिले के सिवनी-नागपुर नेशनल हाईवे-44 पर एक तेंदुए को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल वयस्क तेंदुए ने मौके पर दमतोड़ दिया।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सिवनी जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर रेंज में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर इस मार्ग से तेंदुआ गुजर रहा था। जिसे एक अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचा वन अमला

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह सहित वन अमला मौके पर पहुंच गया है। मृत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करने टीम रवाना हो गई है। जहां पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। खवासा रोड मीठी वाणी के पास सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत से वन अमला में हड़कंप मच गया।

पहले भी हो चुकी घटनाएं

गौरतलब है कि, बीते माह 27-28 अगस्त की रात सिवनी-जबलपुर रोड पर धूमा वन परिक्षेत्र के बंजारी रेस्ट हाउस के सामने हाइवे सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अन्य तेंदुए की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: सिवनी : लखनादौन-जबलपुर हाईवे पर तेंदुए को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button