Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला अपने शावकों के साथ सैर पर निकली, नदी में खड़ी दिखी फैमिली

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला अपने शावकों के साथ सैर पर निकली, नदी में खड़ी दिखी फैमिली
शिवपुरी। कूनो नेशनल पार्क में बुधवार को मादा चीता ज्वाला अपने चार शावकों के साथ सैर पर निकली। पार्क प्रबंधन ने इस खास पल की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें ज्वाला अपने शावकों के साथ कूनो नदी के पास खड़ी दिखाई दे रही है। तस्वीर में मां और शावक अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं।

शावकों के साथ किया चीतल का शिकार

पार्क अधिकारियों के मुताबिक, ज्वाला ने जंगल में छोड़े जाने के दूसरे ही दिन अपने शावकों के साथ चीतल का शिकार किया। यह शिकार शावकों के लिए शिकार करने की ट्रेनिंग का एक अहम हिस्सा है, जिससे वे जंगल में खुद को आत्मनिर्भर बना सकें।

खुले जंगल में घूम रहे 12 चीते

कूनो के खुले जंगल में वर्तमान में कुल 12 चीते विचरण कर रहे हैं। इनमें चीते आग, वायु और धीरा अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं। मादा चीता आशा भी अपने शावकों से दूर स्वतंत्र रूप से जंगल में घूम रही है। वहीं, ज्वाला के शावक अपनी मां के साथ जंगल में सक्रियता दिखा रहे हैं और उछल-कूद करते देखे गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चीता पुनर्वास परियोजना के तहत चीतों के प्राकृतिक वातावरण में ढलने की प्रक्रिया को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Indore News : प्रेमी की हत्या के मामले में खुलासा, घर जाने को लेकर हुआ था विवाद, गुस्से में युवती ने दुपट्टे से गला घोंट दिया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts