Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाठग का महागिफ्ट!जेल में बंद सुकेश का ऐलान, जैकलीन को हेलीकॉप्टर देने की कही बात

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद 200 करोड़ की ठगी मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भावुक प्रेम-पत्र भेजा है। इस बार उसने एयरबस H-सीरीज का कस्टमाइज्ड हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है।
जेल में बंद सुकेश का ऐलान, जैकलीन को हेलीकॉप्टर देने की कही बात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में है। वैलेंटाइन डे के मौके पर उसने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को एक भावुक प्रेम-पत्र लिखा है। इस बार उसने दावा किया है कि वह उन्हें एयरबस H-सीरीज का एक लग्जरी हेलीकॉप्टर गिफ्ट कर रहा है।

    पत्र में सुकेश ने जैकलीन को कई प्यार भरे नामों से संबोधित किया। उसने लिखा कि जेल की दीवारें भले ही उन्हें अलग कर रही हों, लेकिन उसका दिल हर धड़कन के साथ सिर्फ जैकलीन का नाम लेता है। इस भावुक अंदाज ने एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ला दिया है।

    मशहूर जोड़ियों से प्रेम कहानी की तुलना

    अपने पत्र में सुकेश ने उनकी कथित प्रेम कहानी की तुलना दुनिया की मशहूर प्रेम कहानियों से की. उसने खुद और जैकलीन को रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनू और एंटनी-क्लियोपेट्रा जैसे प्रेमियों से जोड़ा।
    पत्र में उसने यह भी लिखा कि जो कानूनी परेशानियां, बदनामी और तनाव जैकलीन को झेलना पड़ा, उसके लिए वही जिम्मेदार है। सुकेश ने कहा कि हालात जल्द बदलेंगे और वह सब कुछ ठीक कर देगा। उसने अपने पत्र में माफी भी मांगी और भविष्य में सब कुछ बेहतर करने का वादा किया।

    हेलीकॉप्टर गिफ्ट का दावा

    वैलेंटाइन डे के इस पत्र में सबसे ज्यादा चर्चा उसके हेलीकॉप्टर वाले दावे को लेकर हो रही है। सुकेश ने लिखा कि वह जैकलीन को एयरबस का एक कस्टमाइज्ड हेलीकॉप्टर गिफ्ट कर रहा है। उसके मुताबिक, हेलीकॉप्टर का इंटीरियर खास तरीके से डिजाइन कराया गया है। बाहर और अंदर दोनों जगह ‘JF’ के इनीशियल्स लिखे गए हैं। उसने यह भी कहा कि हेलीकॉप्टर का पेंट जॉब जैकलीन के कथित जेट और यॉट से मैच करता है।

    हालांकि, सुकेश ने यह भी माना कि चल रहे कानूनी मामलों के कारण जैकलीन शायद इस हेलीकॉप्टर का तुरंत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। उसने अपने पत्र में यह दावा भी किया कि यह गिफ्ट उसकी मेहनत की कमाई से खरीदा गया है, किसी अपराध के पैसों से नहीं।

    पहले भी आते रहे हैं ऐसे पत्र

    यह पहली बार नहीं है जब सुकेश ने इस तरह का प्रेम-पत्र भेजा हो। वह पहले भी कई मौकों पर ऐसे पत्र लिख चुका है. वैलेंटाइन डे, क्रिसमस, नवरात्रि और जैकलीन के जन्मदिन जैसे खास दिनों पर वह महंगे गिफ्ट्स का दावा करता रहा है। 
    पिछले वैलेंटाइन डे पर भी उसने एक कस्टमाइज्ड गल्फस्ट्रीम प्राइवेट जेट गिफ्ट करने की बात कही थी। इसके अलावा वह पहले वाइनयार्ड, पेंटहाउस और लग्जरी कारों जैसे उपहारों का भी जिक्र कर चुका है। 

    जैकलीन का साफ इनकार

    इस पूरे मामले में जैकलीन फर्नांडिस का पक्ष पहले से स्पष्ट रहा है। उन्होंने कई बार कहा है कि उनका सुकेश के साथ कोई रिश्ता नहीं था। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें जो भी महंगे गिफ्ट्स दिए गए, उनकी असली सोर्सिंग के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

    200 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी

    सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल 200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के मामले में जेल में बंद है। इस केस में कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी सामने आए थे। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।
    वैलेंटाइन डे पर आए इस नए प्रेम-पत्र ने एक बार फिर इस केस को सुर्खियों में ला दिया है। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts