Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rahul Gandhi :किशनगंज सभा में भाजपा पर बरसे राहुल, बोले 'मेरे हाइड्रोजन बम पर EC-मोदी चुप क्यों'

किशनगंज सभा में भाजपा पर बरसे राहुल, बोले 'मेरे हाइड्रोजन बम पर EC-मोदी चुप क्यों'
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    किशनगंज। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को किशनगंज में महागठबंधन के कैंडिडेट्स के समर्थन में सभा की। सभा के दौरान उन्होंने मोदी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ये लोग हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर के सरकार बना चुके हैं। बिहार में भी ये यही करने वाले हैं। 

    राहुल: मेरे हाइड्रोजन बम पर EC चुप क्यों

    अपनी सभा के दौरान राहुल ने कहा कि आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं। मैंने इन लोगों को बोलती बंद दी है। मैंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर वोट चोरी कर रहे हैं। वहीं मोदी जी ने एक बार भी नहीं कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहा है, मैं वोट चोरी नहीं कर रहा हूं। ज्ञानेश कुमार ने बोला। ये बोल नहीं सकते हैं क्योंकि हमने जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल सही हैं। 

    लोगों से पूछा, आपका मूड कैसा है

    राहुल ने अपने भाषण में बताया कि हिंदुस्तान में 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ RSS जो जाति, भाषा, महिला-पुरुष को बांटना चाहता है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी महागठबंधन जो देश को जोड़ना चाहता है। हर धर्म और जाति जोड़ना चाहता है। मैंने 4 हजार किलोमीटर यात्रा की। उसका एक ही मकसद था। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना। वो कहते हैं नफरत फैलाना है। यही राजनीति चल रही है।

    मोदी-शाह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे

    भाजपा पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा- मेन मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से कवर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मिलकर लोकतंत्र को नुकसान कर रहे हैं। इससे पहले रविवार सुबह राहुल  ने पचमढ़ी में जंगल सफारी की थी। वे सुबह 6:14 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले। उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी में सफर किया। उसके बाद फिर, खुली जीप में पनारपानी और बारासेल तक घूमे। और 8:56 बजे रविशंकर भवन लौटे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts