PlayBreaking News

लड़कियां कई जगह मुंह मार चुकी...विवादित टिप्पणी देकर फंसे अनिरुद्धाचार्य, केस दर्ज

आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य पर महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगने के बाद आगरा की मीरा राठौर द्वारा दायर शिकायत को सीजेएम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वायरल वीडियो से शुरू हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा की। राठौर ने औपचारिक केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की, जबकि अनिरुद्धाचार्य ने बयान को गलत संदर्भ बताया।
Follow on Google News
विवादित टिप्पणी देकर फंसे अनिरुद्धाचार्य, केस दर्ज
Aniruddhacharya News
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य पर महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा है। ऑल इंडिया हिंदू महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने इस मामले में शिकायत की थी, जिसे अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट 1 जनवरी को राठौर का बयान दर्ज करेगा।

    वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद

    यह विवाद एक वीडियो से जुड़ा है, जो अक्टूबर में वायरल हुआ था। वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने जवान महिलाओं और शादी को लेकर एक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी आलोचना की। कई महिला संगठनों ने भी इसे महिलाओं को नीचा दिखाने वाला और रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने वाला बताया।

    दरअसल, कुछ महीने पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बेटियों को लेकर उन्होंने कहा था कि आजकल लड़कियों की शादी 25 साल की उम्र तक होती है, तब तक वह कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं।

    Twitter Post

    संतों को शोभा नहीं देते ऐसे बयान

    मीरा राठौर ने इन बयानों की खुलकर निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान किसी संत को शोभा नहीं देते।

    चोटी न बांधने की खाई थी कसम

    राठौर ने पहले वृंदावन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब एफआईआर नहीं हुई तो मामला कोर्ट में ले गईं। उन्होंने कहा कि जब से मैंने याचिका दी है, तब से मैंने चोटी नहीं बांधी। सोचा था कि केस फाइल होने तक बाल खुले रखूंगी। अब कोर्ट ने याचिका मान ली है, शायद अब चोटी बांध सकती हूं।

    उन्होंने मांग की है कि अनिरुद्धाचार्य पर औपचारिक केस दर्ज हो और उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जेल भेजा जाए। उनके वकील मनीष गुप्ता ने भी बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए वे सीधे सीजेएम कोर्ट पहुंचे।

    अनिरुद्धाचार्य की सफाई

    विवाद बढ़ने पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने पुरुषों और महिलाओं दोनों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि जो महिला कई पुरुषों के साथ संबंध रखती है, वह अच्छे चरित्र की नहीं हो सकती, और जो पुरुष ऐसा करता है, वह व्यभिचारी कहलाता है। मेरे भाषण के कई हिस्से कटकर वायरल किए गए।

    उनका दावा है कि वीडियो में उनकी पूरी बात नहीं दिखाई गई और ऑनलाइन जो अर्थ बनाया गया, वह असल बयान से अलग है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts