PlayBreaking News

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग केस :दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग से है कनेक्शन

दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले आरोपी बंधु मान सिंह सेखों को लुधियाना से गिरफ्तार किया। आरोपी गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा है और शूटरों को हथियार व लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है। कपिल के कैफे पर जुलाई से अक्टूबर के बीच तीन बार फायरिंग हो चुकी है।
Follow on Google News
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग से है कनेक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पंजाब के लुधियाना से बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग के शूटरों को हथियार और गाड़ी मुहैया कराई थी। हालांकि, वह फायरिंग में सीधे शामिल नहीं था, लेकिन पूरी साजिश का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

    पुलिस को आरोपी के पास से क्या मिला?

    गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बंधु मान सिंह लंबे समय से भारत और कनाडा के गैंगस्टरों के बीच कड़ी के रूप में काम कर रहा था और गोलीबारी, उगाही व धमकी जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है।

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि बंधु मान सिंह की गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय गैंगों के खिलाफ बड़ी सफलता है। पुलिस अब गोल्डी ढिल्लों गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग चैनल और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

    Twitter Post

    कनाडा में कैफे फायरिंग की घटनाएं

    कपिल शर्मा का कैफे ‘कैप्स कैफे’ कनाडा के शहर सरे में स्थित है। इसकी ओपनिंग 7 जुलाई, 2025 को हुई थी। इसके बाद तीन बार फायरिंग की घटनाएं हुईं:

    पहली फायरिंग- 10 जुलाई: शूटरों ने 9 राउंड फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली।

    दूसरी फायरिंग- 7 अगस्त: इस हमले में कैफे की खिड़कियों में 6 गोलियों के निशान और टूटा हुआ शीशा देखा गया।

    तीसरी फायरिंग- 18 अक्टूबर: इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली।

    पुलिस का कहना है कि, बंधु मान सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर था। वह भारत-कनाडा नेटवर्क में शूटरों, हथियारों और फंडिंग चैनल का कनेक्शन बनाने का काम करता था।

    कपिल शर्मा को क्यों मिल रहीं धमकियां

    जुलाई में पहली गोलीबारी के बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि, कपिल ने कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह ने वीडियो जारी कर धमकी दी कि अगर कपिल माफी नहीं मांगेंगे तो हालात बिगड़ सकते हैं। हालांकि, कपिल ने इस बारे में कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

    इसके अलावा, खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी कपिल के कनाडा कैफे को निशाना बनाने की धमकी दी थी। पन्नू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि, कैफे हिंदुत्व विचारधारा का वैश्विक विस्तार कर रहा है।

    कपिल शर्मा के बारे में जानें

    पूरा नाम: कपिल पुनिया शर्मा

    जन्म: 2 अप्रैल 1981, अमृतसर

    पत्नी: गिन्नी चतरथ

    करियर: कॉमेडियन, होस्ट और एक्टर

    पॉपुलर शो: द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो

    फिल्में: किस किसको प्यार करूं 2015, फिरंगी 2017, ज्विगाटो 2023, किस किसको प्यार करूं 2 (2025)

    पुरस्कार: आईटीए अवार्ड, इंडियन टेलीविजन अवॉइस, जी रिश्ते अवॉर्ड्स

    अन्य: फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में कई बार शामिल

    कपिल शर्मा ने कैफे के फायरिंग के बाद कहा कि, इस घटना के बावजूद उनके कैफे में लोगों की संख्या बढ़ी और उन्होंने भरोसा जताया कि सब ठीक होगा।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts