Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी से इंकार नहीं लेकिन मर्डर प्लान कर सकती है… राजा की हत्या करवाने वाली सोनम पर भड़कीं कंगना रनौत

शादी से इंकार नहीं लेकिन मर्डर प्लान कर सकती है… राजा की हत्या करवाने वाली सोनम पर भड़कीं कंगना रनौत
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या और उसकी जांच से सामने आए खुलासों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी सोनम द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचना और उसे अंजाम देना सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि समाज के भीतर छिपी उस खामोशी की गूंज है जो रिश्तों के नाम पर छिपी रहती है। इस घटना पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना बोलीं- उफ्फ अब तो सिरदर्द हो रहा है

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- “यह कितना बेतुका है! एक महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि उसे अपने माता-पिता से डर लगता है, लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर प्लान कर सकती है। उफ्फ अब तो सिरदर्द हो रहा है…” उन्होंने इसे क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर ‘मूर्खता’ बताया। कंगना ने कहा कि मूर्ख लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे समाज के लिए बड़े खतरे बन सकते हैं।

हत्या की साजिश और सुपारी किलिंग

जांच में सामने आया है कि सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई। शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही यह साजिश तैयार हुई थी। सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया और अब शिलॉन्ग पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पूछताछ जारी है।

घटना की टाइमलाइन: शादी से मर्डर तक

11 मई: सोनम और राजा की शादी 20 मई: हनीमून के लिए मेघालय रवाना 22-23 मई: शिलांग और डबल डेकर ब्रिज की यात्रा 24 मई: परिवार से संपर्क टूटा 2 जून: राजा का शव गहरी खाई में मिला 5-7 जून: होटल और बाहर के CCTV फुटेज सामने आए 9 जून: सोनम गाजीपुर के ढाबे से हिरासत में ली गई 10 जून: सोनम और अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय रवाना किया गया अब: तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सोनम, पूछताछ जारी ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड : फैक्ट्री वर्कर राज, रैपिडो ड्राइवर विशाल और बेरोजगार आकाश; जानें आरोपियों की प्रोफाइल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts