मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर अभिषेक हुए भावुक :कहा-पहले व्यक्ति जिनके पैर छुने से मिले, शेयर किया लिखा नोट

कहा-पहले व्यक्ति जिनके पैर छुने से मिले, शेयर किया लिखा नोट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लंबे समय से अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट रहे अशोक सावंत का 9 नवंबर को निधन हो गया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिख अशोक सावंत को श्रद्धांजलि दी है।साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अशोक सावंत के साथ अपनी फोटो साझा कर इमोशनल हुए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी बताया पिछले कुछ सालों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद भी वो अपना काम पूरी लगन के साथ कर रहे थे। 

    अभिषेक का भावकु नोट

    एक्टर ने अपने नोट में लिखा कि 'अशोक दादा' पहले व्यक्ति थे जिनके पैर उन्होंने अपनी फिल्मों के पहले शॉट से पहले सेट पर छूए थे। उन्होंने आगे कहा 'अशोक दादा और मैंने 27 सालों से अधिक समय तक एक साथ काम किया है। वो मेरी पहली फिल्म से ही मेरा मेकअप कर रहे हैं। वो सिर्फ मेरी टीम का हिस्सा नहीं थे, वो मेरे परिवार का हिस्सा थे। उनके बड़े भाई दीपक करीब 50 साल तक मेरे पिता के मेकअप मैन रहे हैं।

    सैलेब्स का आया रिएक्शन

    अभिषेक के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं एक्टर जैकी श्रॉफ ने लिखा- 'ओम शांति, वो सौम्य इंसान थे। मेरी संवेदनाएं हैं।' इसके अलावा रेमो डिसूजा, लारा दत्ता, जोया अख्तर, अहाना कुमरा और तरुण मनसुखानी जैसे सेलेब्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'राजा शिवाजी' और शाहरुख खान-स्टारर 'किंग' में खलनायक के रूप में नजर आएंगे। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts