राष्ट्रीय

सिद्धार्थनगर : बस अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 20 से ज्यादा यात्री घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा हो गया। बासी-खलीलाबाद मार्ग पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में गिर गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू में जुटा।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, बस बांसी से गोरखपुर जा रही थी। तभी अचानक बासी-खलीलाबाद मार्ग पर बने पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई। इस दौरान बस में 40 से 50 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके साथ ही हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर हाईवे पर बोलेरो ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 8 बारातियों की मौत; 3 घायल

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में 6 की मौत

फिरोजाबाद में 14 दिसंबर को लुधियाना से रायबरेली जा रही यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार 15 महीने के बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, 22 लोग घायल हुए थे।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button