राष्ट्रीयशिक्षा और करियर

NTA ने जारी किया JEE Mains सेशन 2 का रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Mains) के दूसरे चरण का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जेईई मेन्स सत्र 2 के नतीजे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि एवं अन्य जानकारी दर्ज कर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे चेक करें जेईई मेन का रिजल्ट?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा।
  • यहां अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 2 या फाइनल रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आप एक नए पेज पर री-डायरेक्ट हो जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना लॉगिन करें।
  • अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
  • इसी तरह उम्मीदवार अपना एनटीए स्कोर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन वेबसाइट पर भी चेक करें नतीजे

  • www.jeemain.nta.nic.in 2022
  • nta.ac.in
  • ntaresults.nic.in result 2022

25 जुलाई से शुरू हुई थी सत्र-2 की परीक्षा

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन (JEE Main) के पहले चरण यानी जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं, पहले चरण में 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं 23 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की गईं। इनके परिणाम और एनटीए स्कोर अब जारी किया गया है।

कब आया था पहले चरण का रिजल्ट

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए गए हैं। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम तो 11 जुलाई को ही जारी कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें- JEE Main Result 2022: जेईई मेन्स 2022 सेशन 1 का रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें चेक

JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

जेईई मेन रिजल्ट 2022 में टॉप रैंक पाने वाले छात्रों को आइआइटी संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया 07 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है।

आईआईटी जेईई यानी एडवांस्ड एग्जाम 2022 का आयोजन IIT Bombay द्वारा रविवार 28 अगस्त 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पेपर 1 की परीक्षा ली जाएगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक पेपर 2 का एग्जाम होगा।

शिक्षा और करियर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button