अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश PSC पेपर लीक मामले में ईटानगर में विरोध प्रदर्शन, अभ्यर्थियों-पुलिस के बीच झड़प, धारा 144 लागू

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्रदर्शन के बाद आज रात 12 बजे तक ईटानगर में CrPC की धारा 144 लागू कर दी गई है। अभ्यार्थियों की मांग है कि APPSC के अध्यक्ष और नियुक्त होने वाले नए अधिकारियों का शपथ समारोह रद्द किया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यार्थियों की मांग को मान लिया गया है और आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को रद्द कर दिया गया है।

आज की अन्य खबरें…………….

झारखंड में नक्सलियों ने पंचायत भवन को बम से उड़ाया, दहशत में ग्रामीण

झारखंड में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा के नक्‍सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित कदमडीहा पंचायत भवन को नक्‍सलियों ने बम से उड़ा दिया है। पंचायत के दरवाजे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेकर नक्सलियों ने अपनी मांग रखी है। गोइलकेरा पंचायत भवन में धमाका करने के बाद नक्सलियों ने 12 से 21 फरवरी तक राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस की जानकारी लिखकर सार्वजनिक की है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बिहार : रोहतास में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटी, 3 लोगों की मौत; 21 घायल

बिहार। बिहार के रोहतास में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुप्ताधाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इंदौर में गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कमला नेहरू कॉलोनी में गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्क्त के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रहवासी इलाके में गोदाम था। गोदाम संचालक रोहित पवार ने आशंका जताई है कि आसपास के मैदान में रहवासी कचरा जलाते हैं, जिसके कारण आग लगी होगी। हालांकि, किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

उज्जैन में चलते मैजिक वाहन में लगी आग, देखें Video

उज्जैन के बड़नगर रोड के पास चिकली गांव पर चलते मैजिक वाहन में भीषण आग लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

संबंधित खबरें...

Back to top button