Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में दर्दनाक हादसा :बंदरों को भगाने छत पर गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौके पर जलकर मौत, तार से टकरा गई थी रॉड

जबलपुर के रांझी गोकलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बंदरों को भगाने के लिए छत पर गया युवक अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही जलकर मर गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में भय व शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंदरों को भगाने छत पर गया युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौके पर जलकर मौत, तार से टकरा गई थी रॉड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। शहर के रांझी गोकलपुर क्षेत्र में रविवार देर रात एक भयावह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बंदरों को भगाने के लिए छत पर गया युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ और युवक कुछ ही सेकंड में जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    लोहे की रॉड हाईटेंशन लाइन से टकराई 

    कजरवारा निवासी संजय यादव शिव प्रसाद पटेल के लोअर बनाने वाले कारखाने में काम करता था, जो गोकलपुर की तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर चलता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह किसी काम से छत पर गया। तभी वहां बंदरों का झुंड दिखाई दिया। उन्हें भगाने के लिए उसने लोहे की रॉड ऊपर उठाई, जो ठीक बिल्डिंग के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और संजय का शरीर आग की लपटों में घिर गया। आसपास के लोग आवाज सुनते ही मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक युवक पूरी तरह जल चुका था।

    Twitter Post

    लाइन बंद कर शव नीचे लाया गया

    धमाके की जानकारी मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू, थाना पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाईटेंशन लाइन को तत्काल बंद कराया गया और फिर संजय के शरीर को नीचे लाया गया। पुलिस ने बताया कि संजय की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अधिकारियों ने पूरी घटना का निरीक्षण किया और हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा संबंधी खामियों की जांच भी शुरू कर दी है।

    हाईटेंशन लाइन से पहले भी हो चुके हादसे

    स्थानीय रहवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन बेहद खतरनाक तरीके से इमारतों के बिल्कुल ऊपर से गुजर रही है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संजय का पोस्टमॉर्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts