जबलपुरमध्य प्रदेश

एसपी ने जबलपुरवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट, करीब 21 लाख रु कीमत के 161 मोबाइल लौटाए

साइबर सेल द्वारा लगातार खोजे जा रहे हैं गुम हुए मोबाइल

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (SP Siddharth Bahuguna) के मार्गदर्शन में साइबर सेल जबलपुर की टीम खोए हुए मोबाइलों का तेजी से पता लगा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को साइबर सेल द्वारा खोजे गए 161 मोबाइलों को एसपी ने मोबाइल धारकों को वापस सौंपा। दीपावली से पहले खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारक काफी खुश नजर आए। इस कार्यक्रम का आयोजन कंट्रोल रूम में किया गया।

सितंबर में लौटाए गए थे 125 मोबाइल

इससे पहले इसी साल 14 सितंबर को जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा 125 मोबाइल लोगों को लौटाए गए थे, जिन्हें साइबर सेल ने खोजा था। गौरतलब है कि साइबर सेल जबलपुर (Cyber Cell Jabalpur) द्वारा लगातार कई चरणों में गुम मोबाइल खोजकर मोबाइल धारकों को दिए जा रहे हैं। यह 2021 का चौथा चरण रहा।

इस साल लौटाए गए 62 लाख से ज्यादा के मोबाइल

वर्ष 2021 के पहले चरण में साइबर सेल द्वारा 109 मोबाइल (कीमत 13 लाख रु), द्वितीय चरण में 105 (कीमत 13 लाख रु), तृतीय चरण में 105 (कीमत 15 लाख रु) और चौथे चरण में 161 मोबाइल (कीमत 21 लाख 30 हजार रु) खोजे गए। इस प्रकार 2021 में अबतक 62 लाख 30 हजार रु के मोबाइल खोजकर मोबाइल धारकों को वापस किए गए।

ये भी पढ़ें : जबलपुर पहुंचे नए इंटरसेप्टर वाहन को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

साइबर सेल जबलपुर ने खोजे इतने मोबाइल

वर्ष खोजे गए मोबाइल अनुमानित कीमत
2018 318 35 लाख रु
2019 512 63 लाख रु
2020 360 45 लाख रु
2021 प्रथम चरण 109 13 लाख रु
2021 द्वितीय चरण 105 13 लाख रु
2021 तृतीय चरण 125 15 लाख रु
2021 चतुर्थ चरण 161 21 लाख 30 हजार रु
* पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार

 इन्हें मिलेगा पुरस्कार

गुम हुए मोबाइल खोजने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

  • साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा,
  • आरक्षक अमित पटेल,
  • नितिन जोेशी,
  • राजा मिश्रा,
  • आदित्य परस्ते,
  • चन्द्रिका पडवार,
  • दुर्गेश दुबे,
  • सौरभ शुक्ला,
  • नवनीत चक्रवर्ती,
  • अभिषेक मिश्रा,
  • भगवान सिंह,
  • अभिदीप भट्टाचार्य,
  • कृष्ण चंद्र तिवारी,
  • दीपक मिश्रा,
  • दीपक राजपूत,
  • अरविन्द सूर्यवंशी,
  • मुकेश चौहान,
  • विमल त्रिपाठी

जबलपुर संभाग की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button