भोपालमध्य प्रदेश

MP Mausam Update : प्रदेश में लू का कहर, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; जानें प्रमुख शहरों का तापमान

मध्यप्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है। अधिकतर जिले लू की चपेट में आ गए हैं। दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान-गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण एमपी में भीषण गर्मी पड़ रही है।

सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री दर्ज

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसमें खजुराहो, नौगांव, दमोह, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, दतिया और ग्वालियर शामिल है।

8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने एमपी में ऑरेंज जारी किया है। जिसमें ग्वालियर, दतिया, गुना, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह शामिल है।

यहां लू का प्रभाव रहा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। ग्वालियर में तीव्र लू तो वहीं रीवा, सतना, सीधी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, सागर, दमोह, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, उज्जैन, दतिया और गुना में लू का प्रभाव रहा।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के रीव-चंबल संभागों के जिलों में तथा उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच और मंदसौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां लू चलने की संभावना है।

यहां अधिकतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दतिया 44.2
राजगढ़ 44
नौगांव 44
खजुराहो 43.8
रतलाम 43.6
खरगोन 43.6
दमोह 43.6
खंडवा 43.1
सतना 43
गुना 43
नर्मदापुरम 43
सागर 42.9
धार 42.7
सीधी 42.6
टीकमगढ़ 42.6
रीवा 42.4
उज्जैन 42.2
शाजापुर 42.1
रायसेन 42
उमरिया 41.5
नरसिंहपुर 41

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
इंदौर 41.1
जबलपुर 41.8
भोपाल 42.1
ग्वालियर 43.8

यहां न्यूनतम तापमान रहा

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
जबलपुर 26.2
खंडवा 24.4
राजगढ़ 24.4
रतलाम 24.2
खरगोन 24
नर्मदापुरम 24
दमोह 23.5
सागर 23.5
सतना 23.4
टीकमगढ़ 23.4
शाजापुर 23.3
गुना 23.2
सीधी 23.2
नरसिंहपुर 23

ये भी पढ़ें- महाकाल की शरण में पहुंचे प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, दर्शन के बाद कही ये बात

संबंधित खबरें...

Back to top button