जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : पूर्व बिशप पीसी सिंह का बेटा पीयूष पाल गिरफ्तार, कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक के लिए भेजा जेल

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप पीसी सिंह के बेटे पीयूष पाल को भी आज गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने पहले टीम ने पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। अब बेटा भी सलाखो के पीछे पहुंच गया है। ईओडब्ल्यू ने पीयूष सिंह को कोर्ट में किया, जहां से उसे 25 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पिता के काले कारनामों में शामिल था बेटा

ईओडब्ल्यू ने जांच में खुलासा किया है कि जिस तरह से पूर्व बिशप पीसी सिंह द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन के रूप में सालों से फर्जीवाड़ा करता रहा है। जिसमें उसके बेटे पीयूष पाल सिंह की भी बराबर भागीदारी रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने पीयूष पाल को भी हिरासत में ले लिया।

पूर्व बिशप पीसी सिंह पर शिकंजा कसने के बाद से ही ईओडब्ल्यू की नजर उसके बेटे पर थी। इस बीच बिशप के परिवार की गहराई से जांच की गई, जिसमें साबित हो गया है कि जरोहा ट्रस्ट से लेकर कई स्कूलों के संचालन में बिशप के साथ-साथ उसके बेटे पीयूष पाल सिंह भी सक्रियता से काले कारनामों को अंजाम देता रहा है।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News : बिशप पीसी सिंह की जमानत याचिका पर EOW का विरोध, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

जैकब के बाद पीयूष पर कसा शिकंजा

पिता के हर काले कारनामों में पीयूष पाल सिंह भी बराबर साथ देता रहा। इस आधार पर ईओडब्ल्यू ने पीयूष पाल सिंह पर भी शिकंजा कसा। इससे पहले 11 अक्टूबर को पुलिस ने पीसी सिंह के राइट हैंड सुरेश जैकब को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: जबलपुर : बिशप पीसी सिंह पर EOW के बाद ED ने भी किया केस दर्ज, तमाम विदेशी फंडिंग की होगी जांच

पीसी सिंह के ठिकानों से जब्त संपत्ति

गौरतलब है कि 8 सितंबर को EOW की टीम ने पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर पर छापा मारा था। ट्रस्ट संस्थाओं की लीज रिन्युअल में धोखाधड़ी, 7 करोड़ से अधिक का टैक्स ना चुकाने के मामले सामने आए। स्कूल से आए बच्चों की फीस के ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए धार्मिक संस्था और खुद पर खर्च कर दिए। छापे में 17 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 48 बैंक खाते, 1 करोड़ 65 लाख से अधिक नकद, 18 हजार 352 यूएस डॉलर, 118 पाउंड समेत 8 चार पहिया वाहन बरामद हुए।

ये भी पढ़ें: ईसाई धर्मगुरु के दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन ! मुंबई में 3 करोड़ में किया जिमखाने का सौदा, चार्टर्ड प्लेन में घूमने का था शौकीन

ये भी पढ़ें: जबलपुर के बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, EOW की टीम कर रही पूछताछ

ये भी पढ़ें: धर्मांतरण मामले पर सरकार सख्त : CM शिवराज ने कहा- धर्म के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

ये भी पढ़ें: एजुकेशन चर्च के चेयरमैन के घर-ऑफिस पर EOW का छापा; बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button