जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर : ED ने विदेशी करंसी मिलने पर फेमा में बुक किया केस, पूर्व बिशप पीसी सिंह की जमानत याचिका निरस्त

करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले पूर्व बिशप पीसी सिंह के मामले में हर बार नया खुलासा हो रहा। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है। अब इस प्रकरण में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ फेमा में केस बुक करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीसी सिंह के पास इतनी विदेशी करंसी कहां से आई, ईडी की टीम इसकी जांच कर रही है। इधर, EOW की विशेष अदालत ने आर्थिक अनियमितता के पूर्व बिशप पीसी सिंह की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। वहीं पीसी सिंह को बिशप के पद से भी हटा दिया गया है।

EOW की विशेष अदालत में किया पेश

बता जा रहा है कि ईडी ने विदेशी करंसी डालर व पाउंड मिलने पर पीसी सिंह के खिलाफ फेमा के तहत प्रकरण बुक किया है। ईडी के अधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य इसकी जांच कर रहे हैं। बता दें जर्मनी से 11 सितंबर को लौटने पर पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली। जिसकी आज रिमांड खत्म हो गई है। पूर्व बिशप पीसी सिंह को मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया हैं। यहां सुनवाई चल रही हैं। वहीं रिमांड पूरी होने से पहले लगाई गई जमानत याचिका को विशेष अदालत ने निरस्त कर दी।

EOW की विशेष अदालत में बिशप पीसी सिंह को पेश किया गया।

कहां-कहां से आई विदेशी करंसी

सूत्रों का कहना है कि कोई भी भारतीय अपने पास 2 हजार से ज्यादा की विदेशी करंसी नहीं रख सकता है। पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर पर इससे कहीं ज्यादा विदेशी करंसी बरामद हुई हैं। इसी कारण वह ईडी की नजरों में आ गया। ईडी अब पीसी सिंह के पास विदेशी करंसी की आय-व्यय के संबंध में पता लगा रही है। इसके साथ ही विदेशों में पीसी सिंह के कहां-कहां और किस-किस से संबंध हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

फेमा के तहत ईडी कर सकती है पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, फेमा के तहत केस बुक करने के बाद अब ईडी की टीम अब कभी भी पीसी सिंह से पूछताछ कर सकती है। ईडी की पूछताछ व जांच के बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। पीसी सिंह के किस बैंक खाते में कितनी रकम विदेश से आई व कितनी रकम दूसरे देशों में भेजी गई, इसका भी खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर : बिशप पीसी सिंह पर EOW के बाद ED ने भी किया केस दर्ज, तमाम विदेशी फंडिंग की होगी जांच

बिशप पीसी सिंह चार्टर्ड प्लेन में घूमता था।

जमानत अर्जी की हुई सुनवाई

ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश अमजद अली के न्यायालय ने आर्थिक अनियमितता के आरोपित पूर्व बिशप पीसी सिंह की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। इससे पूर्व गिरफ्तारी के बाद EOW द्वारा 12 सितंबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया था। EOW को विशेष न्यायालय से चार दिन की पुलिस रिमांड मिली थी। रिमांड का समय खत्म होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए थे। विशेष न्यायालय में जमानत अर्जी की सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सारिका यादव ने जमानत अर्जी का विरोध किया।

ये भी पढ़ें: जबलपुर के बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, EOW की टीम कर रही पूछताछ

बैंक खातों और जमीनों के दस्तावेजों की जांच शुरू

EOW की टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान पीसी सिंह के घर से जब्त किए जमीनों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। संबंधित विभागों से जानकारी प्राप्त कर दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं पीसी सिंह के सभी 174 बैंक खातों की पड़ताल भी तेज कर दी गई है। जिन 128 बैंक खातों से पीसी सिंह स्वयं लेनदेन करता था। EOW सबसे पहले उन्ही खातों की जांच कर रही है। सभी बैंकों को पत्र लिखकर खातों को सीज करा दिया गया है। अब तक की जांच में उसके जिन खातों से देश-विदेश से रुपयों के लेनदेन का पता चला है। उसका भी सत्यापन कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ईसाई धर्मगुरु के दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन ! मुंबई में 3 करोड़ में किया जिमखाने का सौदा, चार्टर्ड प्लेन में घूमने का था शौकीन

पीसी सिंह के ठिकानों से जब्त संपत्ति

गौरतलब है कि 8 सितंबर को EOW की टीम ने पूर्व बिशप पीसी सिंह के घर पर छापा मारा था। ट्रस्ट संस्थाओं की लीज रिन्युअल में धोखाधड़ी, 7 करोड़ से अधिक का टैक्स ना चुकाने के मामले सामने आए। स्कूल से आए बच्चों की फीस के ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए धार्मिक संस्था और खुद पर खर्च कर दिए। छापे में 17 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 48 बैंक खाते, 1 करोड़ 65 लाख से अधिक नकद, 18 हजार 352 यूएस डॉलर, 118 पाउंड समेत 8 चार पहिया वाहन बरामद हुए।

ये भी पढ़ें: धर्मांतरण मामले पर सरकार सख्त : CM शिवराज ने कहा- धर्म के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

ये भी पढ़ें: एजुकेशन चर्च के चेयरमैन के घर-ऑफिस पर EOW का छापा; बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button