जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur News : निगम कमिश्नर ने कर्मचारी को दिया नोटिस… हार्ट अटैक से हुई मौत; कर्मचारियों ने की हड़ताल

जबलपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्यालय पर हड़ताल कर दी। दरअसल, गत रात अतिक्रमण शाखा से हटाए गए कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी मुकेश पारस को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद मुकेश को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद मुकेश को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए निगम मुख्यालय में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

कर्मचारी संगठनों ने लगाए आरोप

दरअसल, गत दिनों नगर निगम में चोरी के मामले में मुकेश पारस को अतिक्रमण शाखा से हटाया दिया गया था। बाद में उन्हें उनके मूल पद सफाई कर्मचारी के रूप में नाला गैंग में पदस्थ किया गया था। वहीं आरोप लगाते हुए कर्मचारी नेता राम दुबे कहा कि निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ कर्मचारियों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसी को मुकेश सहन नहीं कर पाए और हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं कर्मचारी संगठनों का कहना है कि काम के अनावश्यक दबाव के चलते कई अन्य कर्मचारी भी तनाव में हैं और बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

चोरी के मामले में जांच चल रही थी

जानकारी के मुताबिक, मुकेश पारस मूलत सफाई संरक्षक थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अतिक्रमण दस्ता में सेवाएं दे रहे थे। पिछले दिनों नगर निगम के अतिक्रमण शाखा में हुई चोरी के मामले में उनके खिलाफ एक जांच शुरू हुई और फिर उन्हें मूल पद सफाई संरक्षक पर भेजने की कवायद भी शुरू कर दी गई। संभवत इसी तनाव को सहन न कर पाने के कारण बीती रात अचानक से हार्ट अटैक आ गया और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: गुजरात के नतीजों से MP बीजेपी में खुशी की लहर, 2023 में जीत का दावा; CM शिवराज बोले- विकास की आंधी में उड़ी कांग्रेस

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button