सीहोर में शर्मनाक वारदात!घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, पहले पति को पीटा फिर बंधक बनाया, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्रान पाटनी में एक बेहद ही शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि महिला के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती हाथ-पैर बांधकर और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
Follow on Google News
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, पहले पति को पीटा फिर बंधक बनाया, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्रान पाटनी में एक बेहद ही शर्मनाक और चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 22 साल की विवाहिता महिला का जबरदस्ती उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है, आरोप है कि महिला के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती हाथ-पैर बांधकर और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

पति के घर लौटने पर आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान जब पीड़िता का पति अचानक घर पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता और उसके पति ने सीहोर के महिला थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति बारात में था और घर में...

जानकारी के मुताबिक पीड़िता 22 साल की है और ग्राम पाटनी, बिलकिसगंज की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि 31 मई की रात उसके पति गांव बोरदी में एक बारात में गए थे। उन्होंने कहा था कि वे रात में लौट आएंगे, इसलिए दरवाजा पूरी तरह बंद न करके सिर्फ कुंडी लगाने को कहा था, ताकि आने पर आसानी से अंदर आ सके।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: जेल पहुंचते ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने मांगी सुरक्षा, पुराने कैदियों से जान का खतरा

देर रात घर में घुसा आरोपी

महिला के अनुसार रात करीब 2 बजे वह अपने घर में खाट पर सो रही थी। उसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी खालिद खान चुपचाप घर में घुस आया। अंदर आते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया।

शोर मचाया तो हाथ- पैर बांधे

जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया। आरोपी ने महिला के स्कार्फ से उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह किसी को आवाज न दे सके। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Featured News

पति के आने पर हुआ खुलासा

इसी बीच महिला का पति घर वापस आ गया और बाहर से आवाज लगाने लगा। पति की आवाज सुनकर आरोपी घबरा गया और जल्दी-जल्दी महिला के हाथ-पैर खोल दिए। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी ने महिला के पति पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

आरोपी गिफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज

घटना के बाद डरी-सहमी महिला अपने पति, देवर और जेठ के साथ महिला थाना सीहोर पहुंची। वहां उसने पूरी घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी और न्याय की मांग की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार), 332(सी), 115(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(v) व 3(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts