Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिलाई में फिर ED की दस्तक : CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी ट्रेल की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीम संभावित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर छापेमारी

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह भिलाई के सेक्टर-10, स्ट्रीट नंबर-44 स्थित CGPSC के पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव उर्फ जे.के. ध्रुव के निवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान ईडी के अधिकारी दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं।

सुबह से घर के भीतर जांच में जुटी ईडी टीम

सूत्रों के अनुसार, सुबह से ही ईडी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी ध्रुव के निवास पर मौजूद हैं। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की भी तैनाती की गई है। केंद्रीय एजेंसी की अचानक मौजूदगी से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

भर्ती घोटाले के आर्थिक पहलुओं की पड़ताल

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी ट्रेल की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीम संभावित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर: शादी से मना करने पर बौखलाया युवक, युवती के पिता पर किया हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पहले भी CBI कर चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) भी जे.के. ध्रुव के निवास पर दबिश दे चुकी है। सीबीआई भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, चयन में पक्षपात और प्रभाव के आरोपों की जांच कर रही है। अब ईडी की एंट्री के बाद मामले के आर्थिक पहलुओं पर जांच का दायरा और बढ़ गया है।

 

प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है CGPSC घोटाला

CGPSC भर्ती घोटाला पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। इस मामले में कई अभ्यर्थियों, अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने के बाद विभिन्न जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। भिलाई में हुई ताजा छापेमारी को जांच की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Featured News

बड़े खुलासों की संभावना

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मामले में नए खुलासे सामने आने की संभावना जताई जा रही है। एजेंसी की आगामी कार्रवाई पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts