Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPS Transfers :संजय कुमार बने भोपाल के पुलिस कमिश्नर, उमेश जोगा मप्र के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर

मप्र शासन ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें प्रमुख रूप भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस निरीक्षक SCRB, पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह संजय कुमार भोपाल के पुलिस कमिश्नर होंगे।
संजय कुमार बने भोपाल के पुलिस कमिश्नर, उमेश जोगा मप्र के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राज्य शासन द्वारा 14 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें उज्जैन के अतिरक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रूप में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह राकेश गुप्ता संचालक खेल एवं युवक कल्याण को उज्जैन एडीजी पदस्थ किया गया है। गुप्ता की सेवाएं खेल एवं संचालक विभाग से वापस ली गई हैं। उधर अंशुमन यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ परिवहन आयुक्त को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक PTRI पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनायण चारी मिश्र को पुलिस महानिरीक्षीक SCRB पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह संजय तिवारी आईजी योजना को आई भोपाल देहात जोन की जिम्मेदारी दी गई है। चित्रा एन.  आईजी SCRB को आईजी शहडोल जोन बनाया गया है।

    पूरी लिस्ट देखें :

    Uploaded media
    Uploaded media

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts