इंदौरमध्य प्रदेश

Bharat Jodo Yatra: मप्र में यात्रा का चौथा दिन, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह; देखें VIDEO

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में शनिवार को चौथा दिन है। इस दौरान यात्रा में हुए टी-ब्रेक के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इसमें सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए। वहां मौजूद समर्थकों ने उन्हें सहारा देकर उठाया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिग्विजय सिंह को आई कोई गंभीर चोट?

बड़वाह से करीब चार किमी आगे चले पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास होटल में रुक गए। चाय ब्रेक अचानक था, जिससे धक्का-मुक्की हो गई। जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें उठाया। हालांकि उन्हें इस दौरान कोई गंभीर चोट नहीं आई और बाद में वह राहुल गांधी के साथ चलते हुए नजर आए।

आंबेडकर स्मारक जाएंगे राहुल

यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू जाएगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी ने बड़वाह से करीब चार किलोमीटर आगे वृंदावन रेस्टोरेंट में टी-ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा आगे कार से रवाना हुए, जबकि राहुल पैदल ही चलने लगे।

खरगोन में लगे विवादित नारे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में शुक्रवार को तीसरा दिन था। खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया। जिसमें प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई सीनियर लीडर शामिल हैं।

भाजपा की ओर से जारी वीडियो में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ चलते हुए दिखाई रहे हैं, तभी पीछे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, लेकिन राहुल गांधी आगे बढ़ गए। किसी ने नारे लगाने वाले को नहीं रोका। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया। हालांकि, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की ही साजिश बताया।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button