PlayBreaking News

इंदौर : बाइक पर आए दो बदमाशों ने छात्रा का छीना मोबाइल, 3 फीट दूर जा गिरी; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : बाइक पर आए दो बदमाशों ने छात्रा का छीना मोबाइल, 3 फीट दूर जा गिरी;  देखें VIDEO
इंदौर। शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में ट्रेजर आइलैंड मॉल के सामने एक पैदल चल रही छात्रा का बाइक पर आए दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद छात्रा 3 फीट दूर जा गिरी। वारदात वहीं लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। तुकोगंज थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के अनुसार, थाना क्षेत्र में बने हुए ट्रेजर आइलैंड मॉल के सामने शुक्रवार (30 जून) को दोपहर करीब 12 बजे 20 वर्षीय प्रियांशी पिता दीपक दुबे निवासी वल्लभनगर पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाश उसका मोबाइल लेकर भाग गए और छात्रा नीचे गिर गई। वहीं पुलिस ने मौके पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज आधार पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से एक नाबालिग और दूसरे का नाम भोला उर्फ चेतन निवासी शिप्रा बताया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल हो सकती थी छात्रा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि, जब आरोपियों ने छात्रा से मोबाइल छीना तो वह 3 फीट दूर जा गिरी। अगर छात्र सिर के बल गिर जाती तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1675736350639681536 (इनपुट- हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts