इंदौर में HPCL प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी अफजल गुरु का ईमेल में जिक्र, लिखा- हमारा अंतिम लक्ष्य स्वर्ग को देखना...

इंदौर में HPCL प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी अफजल गुरु का ईमेल में जिक्र, लिखा- हमारा अंतिम लक्ष्य स्वर्ग को देखना...
इंदौर के मांगलिया स्थित एचपीसीएल प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बुधवार सुबह 10:26 बजे प्लांट के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया, जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया।

डीएमके का नाम, पाकिस्तान से कनेक्शन?

  • धमकी भरे ईमेल में डीएमके का जिक्र किया गया, इससे पहले 4 फरवरी को इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी में भी डीएमके का नाम आया था।
  • ईमेल भेजने वाला एड्रेस silambarasan_rajendra@outlook.com है।
  • मेल को इंदौर कलेक्टर, एचपीसीएल मुख्यालय और इस्लामाबाद पुलिस (banigala@islamabadpolice.gov.pk) को भी भेजा गया।
  • पाकिस्तान से जुड़े ईमेल एड्रेस का जिक्र होने से सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच कर रही हैं।

प्रशासन ने उठाए सुरक्षा कदम

ईमेल मिलते ही एसडीएम घनश्याम धनगर और बम स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची। प्लांट के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से प्लांट से बाहर निकाल दिया गया। बम स्क्वॉड ने पूरी जांच के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने की पुष्टि की।
"आज सुबह एचपीसीएल प्लांट को धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही सुरक्षा जांच की गई। तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी कर्मचारियों को बाहर रखा गया है।" - घनश्याम धनगर, एसडीएम

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, साइबर टीम और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। प्रशासन की ओर से सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और प्लांट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ई-मेल में क्या लिखा-

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts