इंदौर : सब्जियों पर दिखा बस-ट्रक चालकों की हड़ताल का असर... चोइथराम मंडी में तीन से चार गुना बढ़े भाव, देखें VIDEO

इंदौर। बस और ट्रक चालकों की हड़ताल का असर अब मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी (चोइथराम मंडी) पर दिखाई देने लगा है। चोइथराम सब्जी मंडी जहां पर रोजाना ट्रक आलू ,प्याज सहित फल-फ्रूट व अन्य सब्जियां लेकर 300 से 400 ट्रक मालवा-निमाड़ सहित महाराष्ट्र, बुरहानपुर और अन्य प्रदेशों से इंदौर पहुंचते हैं। लेकिन, ट्रकों की हड़ताल का असर अब सब्जी मंडी पर दिखने लगा है। शहर के चोइथराम मंडी में सुबह 50 छोटी गाड़ियां पहुंची, जिस कारण से सब्जियों के दाम अचानक से बढ़ गए। जो टमाटर कल तक 300 से 400 रुपए प्रति कैरट (25 किलो) तक बिक रहा था।
वहीं, सुबह टमाटर प्रति कैरट (25 किलो) 1000 से लेकर 1200 रुपए कैरट तक बिका रहा है। यह दाम बढ़ने से अचानक आम जनता पर इसका असर दिखाई देने लगेगा, वहीं बात की जाए अन्य सब्जियों की तो अन्य सब्जियों के दाम भी अचानक से बढ़ गए हैं। चोइथराम सब्जी मंडी में भाव बढ़ने से खेरची सामान में भी भाव में भारी बढ़त दिखाई देती है। ट्रकों की हड़ताल यदि ऐसे ही चलती रही तो आने वाले समय में सब्जियां काफी महंगी हो सकती है। बात की जाए अदर सीजन की तो सब्जियों में मटर जो कल तक 20 से 30 रुपए किलो तक बिक रही थी, आज अचानक से उनके भाव दुगने हो गए हैं और मटर 50 से 60 रुपए किलो तक बिकने लगा है। सीजन में ठंड को भगाने वाले गिलकी के भजिए जो कि हर रसोई में बनते हुए दिखाई देते हैं, गिलकी अचानक से दुगने हो गई है और 50 से 60 रुपए किलो बिक रही है। सुरजना की फली, मेथी, आलू, प्याज, टमाटर, लगातार इनके भाव बढ़ रहे हैं और जहां रोजाना ट्रकों की लंबी कतारें चोइथराम मंडी में दिखाई देती है। पिकअप गाड़ियां या छोटी आयशर गाड़ियां दिखाई दे रही है। देखें VIDEO...