इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर बावड़ी हादसा : करीब 25 लोगों का अब भी पता नहीं, आधी रात आर्मी ने संभाला मोर्चा

जाल काटकर शुरू होगा रेस्क्यू, कल भी चलेगा रेस्क्यू, शोक में बंद रहेगा बाजार

इंदौर। इंदौर के स्नेह नगर स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी धंसने से हुए हादसे के बाद से रेस्क्यू जारी है। कई घंटों से चल रहे अभियान के बाद 14 लोगों की मौत की जानकरी सामने आई है। करीब 17 लोगों को बचाया जा चुका है। देर रात आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया। बावड़ी का जाल काटना शुरू किया गया है। बाकी एनडीआरएएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें भी लगी हैं। जेसीबी और क्रेन के साथ ही बड़ी संख्या में प्रशासन का अमला बचाव कार्य में लगा है। बावड़ी में गाद जमी थी, जिसमें लोगों के फंसे होने की उम्मीद है। उधर, इस हृदय विदारक घटना को देखते हुए सिंधी समाज ने बाजार बंद करने की घोषणा की है। इस हादसे में सिंधी समाज के काफी लोग लापता और हताहत हुए हैं।

अपनों को तलाशते हुए आ रहे लोग

इंदौर : बेलेश्वर महादेव मंदिर की बावड़ी में रात में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन।

इस बीच चर्चा है कि करीब 25 लोग अब भी लापता हैं। peoplesupdate.com की टीम गुरुवार को हादसे के बाद से ही घटनास्थल पर है। इस बीच रात में आस पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके परिचितों के लापता होने की बात कही। इनका कहा है कि इन लापता लोगों के बारे में कोई खबर नहीं है। चूंकि, मंदिर के अंदर रेस्क्यू चल रहा है, इसलिए वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

कई लोगों के फोन स्विच ऑफ

मंदिर के पास ही पाल समाज के कुछ लोग अपनों को खोजते हुए पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके समाज के तीन लोग लापता हैं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनके साढ़ू भी लापता हैं। इनमें से कई के फोन स्विच ऑफ हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कई लोगों की तलाश में जुटे हैं। रात में भी जेसीबी और क्रेन काम में लगी हैं। पुलिस अधिकारी अभी कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन जिस तरह से लोग अपनों को खोजते हुए यहां पहुंच रहे हैं, उससे लग रहा है कि इस हादसे में लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

संभावित लापता लोगों की सूची

करिश्मा (26)
घनश्याम (40)
हतेश (1.5)
सोमेश (11)
नंदकिशोर (57)
शारदा लाल (75)
राजेंद्र (40)
सुनील (53)
तनिष्क (8)
वर्षा पाल (39)
पुष्पा (60)
पिंटू (35)
ऊषा गुप्ता (75)
जितेंद्र (28)
सुभाष (60)
इंदर (47)
जानबेन (70)
प्रियंका (35)
शारदाबेन (62)
विनोद (58)
रतन पटेल (82)
कस्तूर (65)
सुरेश
लोकेश (25)
महक (13)

 

संबंधित खबरें...

Back to top button