IndiGo में बड़ा बदलाव : विलियम वॉल्श होंगे एयरलाइन के नए CEO, अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने वैश्विक विमानन विशेषज्ञ William Walsh को नया CEO नियुक्त करने की घोषणा की है। वर्तमान में International Air Transport Association के महानिदेशक वॉल्श अगस्त 2026 में इंडिगो की कमान संभालेंगे।
Follow on Google News
IndiGo में बड़ा बदलाव : विलियम वॉल्श होंगे एयरलाइन के नए CEO, अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो (InterGlobe Aviation Limited) ने दिग्गज वैश्विक विमानन विशेषज्ञ विलियम वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। ‘विली’ के नाम से मशहूर वॉल्श का चयन इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

    अगस्त में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

    विलियम वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल IATA में 31 जुलाई 2026 को समाप्त होगा। इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो में CEO के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

    Featured News

    अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर रहेगा फोकस

    वॉल्श की नियुक्ति को इंडिगो की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कंपनी आने वाले समय में अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने की योजना बना रही है। ऐसे में वैश्विक विमानन क्षेत्र का लंबा अनुभव रखने वाले वॉल्श का नेतृत्व कंपनी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

    नियामक मंजूरी के बाद होगी नियुक्ति

    इंडिगो ने बताया कि विलियम वॉल्श की नियुक्ति फिलहाल नियामक मंजूरी (Regulatory approvals) के अधीन है। आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद ही उनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से लागू होगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts