Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 की तकनीकी खराबी के बाद गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद इंजन में खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद विमान को मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट वापस लाया गया। विमान की मेंटेनेंस जांच जारी है। यात्रियों के लिए संशोधित प्रस्थान समय दोपहर 3:30 बजे निर्धारित किया गया है।
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई तकनीकी खराबी
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 की मंगलवार सुबह उड़ान भरने के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका के बाद पायलटों ने विमान को वापस गोवा मोड़ दिया। विमान ने मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोपे एयरपोर्ट) पर सुरक्षित लैंडिंग की।

X Post

उड़ान के कुछ देर बाद आई तकनीकी खराबी

इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह नॉर्थ गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या का पता चला। इसके बाद पायलटों ने तय प्रक्रिया के तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। स्थिति को देखते हुए विमान को वापस गोवा लाने का फैसला किया गया। इसके बाद फ्लाइट की मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

विमान की मेंटेनेंस जांच जारी

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन किया गया। पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा। फिलहाल विमान की मेंटेनेंस जांच की जा रही है। जरूरी जांच और सभी संबंधित मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा।

Emergency Landing

यात्रियों की दिल्ली उड़ान का बदला समय

इस घटना के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों की आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई है। इंडिगो ने फ्लाइट के संशोधित प्रस्थान का समय दोपहर 3:30 बजे निर्धारित किया है। हालांकि, यह समय विमान को जरूरी क्लीयरेंस मिलने और अन्य ऑपरेशनल जरूरतों पर निर्भर करेगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts