राष्ट्रीय

Indian Navy Day: 4 दिसंबर को क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत से है संबंध

नई दिल्ली। देश में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस (Navy Day) मनाया जाता है। इस दिन 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध और उसमें भारत के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को याद किया जाता है। इसे भारतीय नौसेना की अविस्मरणीय जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि, इंडियन नेवी दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में से एक है।

1971 के युद्ध से जुड़ा है नेवी डे का संबंध

दरअसल, 3 दिसंबर को 1971 पाकिस्तान ने भारतीय हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में अटैक किया था। उनको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय नौसेना की ओर से ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया गया। यह अभियान पाकिस्तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्यालय को टारगेट बनाकर शुरू किया गया। इसी वजह से भारतीय नौसेना इस मिशन की कामयाबी को नेवी डे के रूप में मनाती है।

भारत ने रात के समय किया था हमला

भारत ने पाकिस्तान पर रात के समय हमला करने की योजना बनाई। क्योंकि पाकिस्तान के पास ऐसे विमान नहीं थे, जो रात के समय बमबारी कर सकें। भारती की ओर से किए गए इस हमले में 3 विद्युत क्लास मिसाइल बोट, 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर शामिल था। भारतीय नौसेना के तीन मिसाइल जहाज आईएनएस निपाट, आईएनएस निर्घाट और आईएनएस वीर ने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कराची बंदरगाह कर दिया था तहस-नहस

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के चार जहाजों और तेल टैंकरों को नष्ट कर पूरा कराची बंदरगाह ही तहस नहस कर दिया था। कराची पोर्ट पर तेल के भंडार से उठी आग की लपटों को 60 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता था। यह आग सात दिन तक बुझाई नहीं जा सकी थी। इस युद्ध में पाकिस्तान के 5 नौसेनिक मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए थे।

बदली गई नौसेना दिवस की तारीख

‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की वजह से ही भारतीय नौसेना अपनी परंपरा में बदलाव किया। इससे पहले देश की नौसेना 15 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती थी। उससे भी पहले द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से एक दिसंबर को। इस युद्ध के बाद 4 दिसंबर को ही नौसेना दिवस और 1 से 7 दिसंबर तक नौसेना सप्ताह मनाए जाने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें- अग्निवीरों का पहला बैच तैयार… नाव पर पहली बार होंगी महिला नाविक, नौसेना प्रमुख ने दी जानकारी

नौसेना में पहली बार महिलाओं की भर्ती

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 3 दिसंबर को जानकारी दी कि, नौसेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि, नेवी में करीब 3,000 अग्निवीर शामिल किए गए हैं,  इनमें 341 महिलाएं हैं। अगले साल से नौसेना में महिला ऑफिसरों की भी भर्ती की जाएगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button