इंदौरमध्य प्रदेश

वन मंत्री विजय शाह का बड़ा ऐलान : अफ्रीकन चीतों के बाद MP में नजर आएंगे जिराफ और जेब्रा, वन विभाग ने शुरू की तैयारी

मप्र के वन मंत्री विजय शाह खंडवा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के जंगलों में अफ्रीकन चीतों के बाद जेब्रा और जिराफ भी नजर आएंगे। इसको लेकर वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मप्र के जंगलों में वन्य जीवों के लिए अनुकूल माहौल है। इसके चलते अफ्रीकन चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

मप्र में वन्य जीवों के लिए अनुकूल माहौल है : मंत्री शाह

प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने वन विभाग के रेस्ट हाउस में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मंत्री शाह ने बताया कि मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट के बाद जेब्रा और जिराफ को भी लाकर यहां बसाया जाएगा। इससे जंगल में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। हमारे जंगल सभी वन्य प्रजातियों के लिए अनुकूल है। जो देश के सबसे अच्छे जंगलों में शुमार है।

अनूठा और अद्वितीय कार्य हो रहा है : मंत्री शाह

वन मंत्री विजय शाह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अधिकारियों के साथ अफ्रीका की यात्रा की है। वहां के वन्य प्राणियों का रहन-सहन एवं व्यवहार देखकर लौटे हैं। अब जिराफ और जेब्रा भी भोपाल लाएं जाएंगे। वन विभाग इसकी स्टडी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान दुनिया में टाइगर स्टेट के रूप में है। पुरी दुनिया में वन्य प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए भारत में अनूठा और अद्वितीय कार्य हो रहा है। किसी दूसरे महाद्वीप से वन प्राणियों का पुर्नस्थापन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कमाल है। हमारे जंगल भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हैं। इन्हे सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

चीतों की शिफ्टिंग ऐतिहासिक कार्य : मंत्री शाह

प्रदेश के वन मंत्री शाह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर चीतों की कूनों में शिफ्टिंग को ऐतिहासिक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन का दिन चीतों के रूप में तोहफा होगा। साथ ही आने वाले समय में हम भोपाल के चिड़ियाघर में जिराफ और जेब्रा भी जेकर आएंगे।

ये भी पढ़े: PM मोदी जन्मदिन पर आएंगे MP : अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल; श्योपुर में बनाए जा रहे 7 हेलीपैड

चीतों की शिफ्टिंग में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में आने वाले अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री यहां महिला स्वसहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button