राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : LoC पर पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला, पुंछ में सीमा पार करने का आरोप

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार रात को सेना ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान पाकिस्तान में इस्लामाबाद के फिरोजबंदा इलाके की रोजिना (49) के रूप में हुई है। रोजिना को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार करने के बाद पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पकड़ा है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

सेना महिला से पूछताछ कर रही है

जानकारी के मुताबिक, महिला भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कर रही थी। तभी उस पर सतर्क जवानों की नजर पड़ी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल महिला से सेना पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके इस पार आने का मकसद क्या है।

ये भी पढ़ें- पठानकोट में फायरिंग, सेना के जवान ने दो साथियों पर चलाई गोली; मौत

सेना के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग

पुंछ जिले में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे भारतीय सेना के एक जवान ने अपने 4 साथियों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई। जबकि, 2 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद जवान ने खुद के पेट में भी गोली मार ली।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सेना के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, 2 की मौत

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button