Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs AFG Test :भारत का स्कोर 236/2, राहुल 98 रन पर नाबाद

टीम इंडिया की टेस्ट टीम अब पूरी तरह बदल चुकी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में बैटिंग ऑर्डर भी पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।
भारत का स्कोर 236/2, राहुल 98 रन पर नाबाद

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। टीम इंडिया के कप्तान गिल ने कहा कि मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। डेब्यू कैप कुलदीप यादव ने दी, वहीं भारतीय टीम करीब 8 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही है। साथ ही टीम कई नए युवा चेहरों के साथ उतरी है। ऐसे में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि मुल्लांपुर में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना अधिक फायदेमंद माना जाता है।

भारत की मजबूत शुरुआत, सुदर्शन ने खेली 81 रन की  पारी

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने मजबूत स्थिति बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे सेशन तक 2 विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। हालांकि वह शतक से पहले ही मोहम्मद सलीम की गेंद पर अफसर जजई को कैच दे बैठे।

राहुल-गिल ने संभाली पारी

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जो 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी मोहम्मद सलीम ने पवेलियन भेजा। इसके बाद साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। सुदर्शन के आउट होने के बाद केएल राहुल ने गिल का साथ संभाला। दोनों बल्लेबाज अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर चुके हैं और भारत के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

सीनियर में सिर्फ राहुल मौजूद

टीम इंडिया की टेस्ट टीम अब पूरी तरह बदल चुकी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में बैटिंग ऑर्डर भी पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। सीनियर में सिर्फ केएल राहुल मौजूद है जिन्होंने 50 से ज्यादा मैच खेले हैं। उनके अलावा किसी भी अन्य प्लेयर के पास इतने मुकाबलों का अनुभव नहीं है। इससे पहले पिछली सीरीज में भारत को साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। कोलकाता और गुवाहाटी की पिचों पर भारतीय बैटर्स स्पिन के खिलाफ खासे फंसते नजर आते हैं। 

Twitter Post

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियूर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts