राष्ट्रीय

Queen Elizabeth II के निधन पर भारत में आज राष्ट्रीय शोक, सम्मान में आधा झुका तिरंगा; Google हुआ ‘बेरंग’

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर आज भारत में राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। महारानी के सम्मान में लाल किले से लेकर राष्ट्रपति भवन तक में तिरंगे को आधा झुकाया गया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक गतिविधि नहीं होगी।

रंगीन दिखने वाला Google हुआ ग्रे

सर्च इंजन गूगल भी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राजकीय शोक मना रहा है। दिवंगत महारानी के सम्मान में रंगीन गूगल ‘बेरंग’ हो गया है। गूगल आज ग्रे रंग का दिखाई दे रहा है, जो एक मौन श्रद्धांजलि का प्रतीक है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

8 सितंबर को हुआ निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार यानी 8 सितंबर को निधन हो गया था। उनके बेटे और उत्तराधिकारी राजा चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए सम्राट बन गए। शनिवार सुबह लंदन में बकिंघम पैलेस के पास सेंट जेम्स महल में हुए आधिकारिक समारोह में उन्होंने तमाम शाही प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करते हुए राजगद्दी संभाली। वहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में 19 सितंबर को 11 बजे होगा।

70 साल तक किया शासन

क्वीन एलिजाबेथ का 21 अप्रैल 1926 को जन्म हुआ था। उस वक्त ब्रिटेन में किंग जॉर्ज पंचम का राज था। एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज छह भी बाद में ब्रिटेन के राजा बने थे। क्वीन एलिजाबेथ का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर था। वे सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की क्वीन रहीं। उनके शासनकाल में ब्रिटेन को 15 प्रधानमंत्री मिले। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स (उम्र 73 साल) ब्रिटेन के नए राजा बनाए गए हैं। एलिजाबेथ II सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 14 और देशों की रानी रहीं।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के नए सम्राट बने चार्ल्स-III, 73 साल की उम्र में संभाली यह जिम्मेदारी; लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुई ताजपोशी

episodic mobility से जूझ रही थीं महारानी

शाही परिवार के मुताबिक, महारानी episodic mobility की दिक्कत से जूझ रही थीं। इसमें उनको खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी। महारानी एलिजाबेथ-II को इसी साल फरवरी में कोरोना भी हो गया था। एलिजाबेथ की तबीयत खराब होने के बाद से वे डॉक्टरों की देखरेख में थीं।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के शाही परिवार में एक युग का अंत, क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन के बाद चार्ल्स बने नए राजा; ऑपरेशन यूनिकॉर्न शुरू

संबंधित खबरें...

Back to top button