अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन के नए सम्राट बने चार्ल्स-III, 73 साल की उम्र में संभाली यह जिम्मेदारी; लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुई ताजपोशी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स आधिकारिक तौर पर नए सम्राट बन गए हैं। सेंट जेम्स पैलेस में प्रिवी काउंसिल की बैठक में इसकी घोषणा हुई। इस मौके पर एक एतिहासिक समारोह आयोजित करके उनकी ताजपोशी की गई। किंग चार्ल्स-III की ताजपोशी के साथ ही ब्रिटेन में एक युग का आगाज हो गया है।

अब ब्रिटेन में काफी कुछ बदल जाएया

लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं। लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। किंग चार्ल्स-3 की ताजपोशी के बाद अब ब्रिटेन में काफी कुछ बदल जाएया है। ब्रिटेन का राष्ट्रगान बदलेगा और इसके साथ ही अब प्रिंस ऑफ वेल्स भी बदल जाएगा। अब किंग चार्ल्स-3 राजनीतिक मामलों में अपनी कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे।

चार्ल्स को अपने पिता की उपाधि ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल विरासत में मिली है। ऐसे में उनकी पत्नी कैमिला, अब डचेस ऑफ कॉर्नवाल कहलाएंगी।

73 वर्ष के हैं चार्ल्स

प्रिंस चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है, जो प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948, बकिंघम पैलेस में हुआ था। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं। 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के शाही परिवार में एक युग का अंत, क्वीन एलिजाबेथ-II के निधन के बाद चार्ल्स बने नए राजा; ऑपरेशन यूनिकॉर्न शुरू

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 25 साल की उम्र में संभाला था सिंहासन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद ब्रिटेन का शासन संभाला था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। तब से 70 साल तक उन्होंने शासन किया। उनका 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button